CTET SUCCESS

August Current Affairs S-6

 August current affairs national international economical

1. किस भारतीय राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने परिवार कल्याण कार्ड ( Parivar Kalyan Card – PKC) योजना लांच की? 


उत्तर :- उत्तर प्रदेश 


परिवार कल्याण कार्ड योजना उत्तर प्रदेश सरकार की परिवार आईडी योजना है। राज्य की पारिवारिक इकाइयों का एक व्यापक डेटाबेस स्थापित करने और इसकी विभिन्न योजनाओं के लिए लाभार्थियों की पहचान करने के लिए इसकी घोषणा की गई थी। PKC प्रत्येक परिवार के लिए एक अद्वितीय 12-अंकीय आईडी नंबर प्रदान करेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) ने राज्य सरकार को आधार डेटा को PKC से जोड़ने की अनुमति दी है। 




2. 2022 में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?


उत्तर :- डॉ समीर वी. कामत वैज्ञानिक 


डॉ. समीर वी. कामत को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह डॉ. जी. सतीश रेड्डी का स्थान लेंगे जो केंद्रीय रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले, डॉ. समीर वी. कामत 2017 से DRDO में नौसेना प्रणाली और सामग्री के महानिदेशक थे। 




3. कौन सा देश उष्णकटिबंधीय चक्रवात मा-ऑन (Ma – On ) की चपेट में आया है?


उत्तर :- फिलीपींस


फिलीपींस उष्णकटिबंधीय चक्रवात मा-ऑन की चपेट में आ गया है जिसने देश के मुख्य लुजोन द्वीप को क्षतिग्रस्त कर दिया है। देश की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद के अनुसार, इस चक्रवात में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मा-ऑन इस साल इस दक्षिणपूर्व एशियाई देश से टकराने वाला छठा उष्णकटिबंधीय चक्रवात है।




4. किस भारतीय अर्थशास्त्री को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?


उत्तर :- के. सुब्रमण्यम


पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार के. वी. सुब्रमण्यम को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत के कार्यकारी निर्देशक के रूप में नियुक्त किया गया है। सुब्रमण्यम का कार्यकाल तीन साल या अगले आदेश तक जारी रहेगा। 




5. किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2022’ प्रकाशित किया है?


उत्तर :- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय 

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हाल ही में बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2022 प्रकाशित किया है। नए नियम बैटरी (प्रबंधन और हैंडलिंग) नियम, 2001 की जगह लेंगे, ताकि अपशिष्ट बैटरियों का पर्यावरणीय रूप से उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। यह नियम इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी, पोर्टेबल बैटरी, ऑटोमोटिव बैटरी और औद्योगिक बैटरी सहित सभी प्रकार की बैटरी को कवर करते हैं।



6. लॉजिस्टिक्स कंपनी ईकॉम एक्सप्रेस ने सही पतों (address) की जानकारी प्राप्त करने के लिए किस कंपनी के साथ साझेदारी की? 


उत्तर:- What3words


लॉजिस्टिक्स कंपनी ईकॉम एक्सप्रेस ने व्हाट् वर्ड्स के साथ हाल ही में साझेदारी की है जिससे की कंपनी की इनोवेटिवलोकेशन टेक्नॉलजी के माध्यम से ज्यादा सटीक पतों के साथ डिलीवरी वाले अपनी मंजिल पर पहुंच सके।




7. किस राज्य को बेस्ट माउंटेन, हिल व्यू डेस्टिनेशन के लिए आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स 2022 का रजते पुरस्कार जीता है?


उत्तर:- तमिलनाडु


तमिलनाडु राज्य में नीलगिरी और कॉनूर ने देश में बेस्ट माउंटेन, हिल व्यू डेस्टिनेशन के लिए आउटलुक ट्रैवलर पुरूस्कार-2022 का रजत सम्मान जीता है।




8. हाल ही में अनंग ताल झील (Anang Tal Lake), को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित कर दिया गया है, यह झील किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है? 


उत्तर:- दिल्ली 


दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मेहरौली में कुतुबमीनार के पास स्थित अनंग ताल को हाल ही में राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है।




9. पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने हाल ही में किस नामक एक पुस्तक का विमोचन किया? 


उत्तर. “ए न्यू इंडिया : सेलेक्टेड राइटिंग 2014-19”


पूर्व उपराष्ट्रपति, एम वेंकैया नायडू ने “ए न्यू इंडिया: सेलेक्टेड राइटिंग 2014-19” नाम की एक पुस्तके का हाल ही में विमोचन किया, जोकि पूर्व केंद्रीय मंत्री और पद्म विभूषण अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उनके चयनित लेखों का संकलन है।




10. हाल ही में किसे राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन (सीपीए) में कोषाध्यक्ष चुना गया है? 


उत्तर :- अनुराग शर्मा


श्री अनुराग शर्मा को कोषाध्यक्ष को कनाडा के हैलीफैक्स में हुए 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में चुना गया है।





11. इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित की गई इन्टरनेशनल एक्सपो में किस भारतीय ने वर्ल्ड स्टेम्प चेम्पियनशीप में स्वर्ण पदक जीता?


उत्तर :- वीरेन्द्र शर्मा


फ़ेडेरेशन ऑफ़ इंटरनेशनल फिलाटेली की तरफ से इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित की गई इन्टरनेशनल एक्सपो में भारत में राजस्थान के उदयपुर निवासी वीरेन्द्र शर्मा ने वर्ल्ड स्टेम्प चेम्पियनशीप में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व में राजस्थान का नाम रोशन किया है।





12. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का आयोजकों किस देश में होगा ? 


उत्तर :- हंगरी


विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का आयोजन हंगरी देश की राजधानी में बुडापेस्ट के 14 स्टेडियम में 19-27 अगस्त 2023 के बिच तक होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *