CTET SUCCESS

Hindi Grammar Upasarg aur pratyya

  उपसर्ग उपसर्ग कुछ ऐसे शब्दांश हैं जो किसी पूरे शब्द के पहले जुड़कर उसके अर्थ में कई तरह के परिवर्तन ला देते हैं। ये शब्द सार्थक नहीं होते, पर जिस शब्द के पहले जुड़ते हैं उसमें एक विशेषता ला देते हैं। उदाहरणस्वरूप ‘हार’ एक शब्द है जिससे पूर्व प्र, परि, आ, वि, सं लगाने से उसमें कितना हेर-फेर हो गया है-आहार (खाना), परिहार (त्याग, दूर करना), प्रहार (चोट), विहार (घूमना), संहार (नाश), ‘बल का अर्थ है शक्ति’ निर् लगाने से निर्बल बना जिसका अर्थ है-शक्तिहीन और स-उपसर्ग लगाए तो सबल का अर्थ हो शक्तिमान, बलवान । उपसर्गों का अध्ययन करते समय एक विशेष बात ध्यान देने योग्य यह है कि इनसे कभी-कभी तो ऐसा अर्थ हो जाता है कि मूल या रूढ़ शब्द से उसके ताल-मेल बिठाना अत्यंत कठिन हो जाता है। दूसरी बात यह है कि मूल में कोई शब्द संज्ञा है, तो उपसर्ग लगने से विशेषण हो जाता है और विशेषण है तो संज्ञा या क्रियाविशेषण हो जाता है। कुछ उपसर्ग और उनके उदाहरण अ-अभाव, निषेध (नहीं) यह उपसर्ग तत्सम संज्ञाओं और विशेषणों अर्थात् संस्कृत के ऐसे शब्दों के आदि में जुड़कर प्रायः उनका अर्थ या तो उलट देता है या बहुत कुछ बदल देता है, जैसे- अकथनीय, अकर्ता, अकर्म, अचल, अजर, अधर्म, असंगति, असमय, अस्थिर । बद (फारसी)-बुरा उदाहरण: बदइंतजामी, बदकिस्मत, बदगुमान, बदचलन, बदजुबान, बदतमीज, बदनाम, बदबू, बदमाश, बदसलूकी, बदहवास । स-के सहित या के साथ, एक ही में का  उदाहरणः सकर्मक, सकाम, सक्रिय, सक्षम, सचेत, सजीव, सतर्क, समूल, सरस, सस्वर, सहृदय आदि। प्रत्यय  वे शब्द अथवा शब्दांश जो शब्द के अंत में लगकर नए शब्दों का निर्माण करते हैं अथवा शब्द के अर्थ में परिवर्तन ला देते हैं, प्रत्यय कहलाते हैं, 1. जैसे पठ + नीय पठनीय  दौड़ + ना = दौड़ना सज + आवट = सजावट  होन + हार = होनहार  यहाँ नीय, ना, आवट, हार, आदि शब्दों अथवा शब्दांशों ने पठ, दौड़, सच, होनहार के साथ क्रमशः मिलकर, पठनीय, दौड़ना, सजावट और होनहार शब्दों को निर्माण कर दिया। अतः नीय, ना, आवट, हार आदि प्रत्यय है। प्रत्यय के भेद प्रत्यय के दो भेद होते हैं : –  कृत प्रत्यय,  तद्धित प्रत्यय कृत प्रत्यय जो प्रत्यय क्रिया के अंत में लगते हैं, वे कृत प्रत्यय कहलाते हैं। कृत प्रत्यय से युक्त शब्दों को कृदंत कहते हैं, जैसे- लिखना क्रिया के साथ ‘वाला’ प्रत्यय लगाने देने से नया शब्द बना-लिखनेवाला । हिंदी के कुछ कृत प्रत्यय और उनसे निर्मित शब्द :-            प्रत्यय               शब्द रूप            हार                  पालनहार, राखनहार             ऊ                   खाऊ, चालू, उड़ाऊ, झाडू            अक                 पालक, धावक, पाठक            वाला                पढ़नेवाला, लिखनेवाला, रखवाला            आका                लड़ाका, धमाका, पटाखा            आड़ी                अनाड़ी, अगाड़ी, खिलाड़ी, पिछाड़ी            आलू                झगड़ालू, दयालु, कृपालु तद्धित प्रत्यय जो प्रत्यय संज्ञा सर्वनाम अथवा विशेषण के अंत में लगकर उनसे नए शब्द बनाते हैं, वे तद्धित प्रत्यय कहलाते हैं । इनके योग बने शब्दों को तद्धितांत अथवा तद्धित शब्द कहते हैं, जैसे अपना + पन = अपनापन                प्रत्यय                  शब्द रूप                आर                    सुनार, लुहार                ची                      खजानची, मशालची                गर                       कारीगर, जादूगर               वाला                    गाड़ीवाला, टोपीवाला                हारा                   लकड़हारा, पनिहारा                उआ                     मछुआ, गेरुआ  कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिनमें उपसर्ग और प्रत्यय दोनों का प्रयोग होता है, जैसे :- 

Hindi Grammar Upasarg aur pratyya Read More »

वर्ण-विचार Varn Vichar #ctet #ctetsuccess #eductet #hindigrammar #vyakaran

 वर्ण किसी भाषा की ऐसी इकाई जिसके खंड संभव न हो वर्ण कहलाती है। या भाषा की अखंडित अथवा निम्नतम इकाई वर्ण कहलाती है।  भाषा की इकाई को दो रूपों में समझा जा सकता है ध्वनि-स्वनिम (Phoneme): ध्वनि जिसका खंड संभव न हो स्वनिम कहलाती है। यह भाषा की सार्थक इकाई होती है। आकृति रूपिम (Morpheme): भाषा की निम्नतम सार्थक इकाई रूपिम कहलाती है।  हिंदी भाषा में कुल 44 वर्ण हैं जिन्हें दो भागों में बाँटा जाता है- 1. स्वर, व 2. व्यंजना।   स्वर स्वतंत्र ध्वनियाँ स्वर कहलाती है अर्थात् वे ध्वनियाँ जिनके उच्चारण में वायु बिना किसी रुकावट के मुख से बाहर निकलती है स्वर कहलाती हैं। हिंदी भाषा की वर्णमाला में कुल ग्यारह स्वरों को शामिल किया जाता है। ‘अ’ को छोड़कर प्रत्येक स्वर का एक मात्रा चिह्न होता है।  इन ग्यारह स्वरों को इनके उच्चारण में मुख से निकलने वाली वायु की मात्रा के आधार पर दो भागों में बाँटा जा सकता है: ह्रस्व स्वर जिन स्वरों के उच्चारण में केवल एक मात्रा का समय लगे अर्थात् कम समय लगे ह्रस्व स्वर कहलाते हैं। ये संख्या में चार हैं-अ इ उ ऋ । दीर्घ स्वर जिन स्वरों के उच्चारण में दो मात्रा का समय लगे अर्थात् ह्रस्व स्वरों के मुकाबले दुगुना समय लगे वे दीर्घ स्वर कहलाते हैं। ये संख्या में सात हैं: आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ  नोटः प्लुत स्वरः इनके उच्चारण में तीन मात्रा का समय लगता है। (ये स्वर संस्कृत भाषा के अंतर्गत आते हैं।) जैसे ओ३म्, इसमें ओ की ध्वनि को तीन गुना बढ़ाया गया है। इसी प्रकार राइम, इसमें आ की ध्वनि को तीन गुणा बढ़ाया गया है। हिंदी भाषा में बहुधा ‘अं’ व ‘अ’ का प्रयोग भी किया जाता है, इन्हें हिंदी भाषा में स्वरों में स्थान प्राप्त नहीं है, परंतु संस्कृत में इन्हें स्वरों में स्थान दिया जाता है अतः संस्कृत में स्वरों की कुल संख्या तेरह है। इन दोनों को संयुक्त रूप से अयोगवाह कहा जाता है। इनमें ‘अं’ को अनुस्वार तथा ‘अ’ को विसर्ग कहा जाता है। ओष्ठों की आकृतिक के आधार पर दो स्वरों को दो भागों में बाँटा गया है: वृत्ताकार स्वर: जिन स्वरों के उच्चारण में ओष्ठ वृत्ताकार रहते हैं, जैसे-उ, ऊ, ओ, औ, (ऑ)। अवृत्ताकार स्वर: जिन स्वरों के उच्चारण में ओष्ठ वृत्ताकार न होकर फैले रहते हैं, जैसे- अ, आ, इ, ई, ए, ऐ। व्यंजन व्यंजन वे ध्वनियाँ हैं जिनका स्वतंत्र उच्चारण संभव नहीं है। इनके उच्चारण के लिए स्वरों की सहायता लेनी पड़ती है। 1. उच्चारण प्रयत्न के आधार परः उच्चारण प्रयत्न से हमारा तात्पर्य है स्वर तंत्री में श्वास का कंपन, श्वास (प्राण) की मात्रा तथा जिह्वा या अन्य अवयवों द्वारा श्वास के अवरोध की प्रक्रिया।  क. स्वरतंत्री में श्वास का कंपन/ घोषत्व के आधार पर इस आधार पर वर्णों के दो भेद हैं- 1. अघोष, 2. सघोष । 1. अघोषः जिन ध्वनियों के उच्चारण में स्वरतंत्रियों में कंपन नहीं होता, जैसे-सभी वर्गों के पहले तथा दूसरे व्यंजन (क, ख, च, छ, ट, ठ, त, थ, प, फ) तथा श ष स और फ अघोष व्यंजन कहलाते हैं। 2. सघोषः जिन ध्वनियों के उचचाण में स्वर तंत्रियों में कंपन होता है, जैसे-सभी वर्गों के तीसरे, चौथे व पाँचवें वर्ण, ड़ ढ़ ज़ य र ल व ह सघोष व्यंजन होते हैं। ख. श्वास या प्राण की मात्राः इस आधार पर दो भेद हैं: 1. अल्पप्राण, 2. महाप्राण | 1. अल्पप्राणः जिन ध्वनियों के उच्चारण में श्वास की मात्रा कम निकलती है, जैसे- सभी वर्गों के पहले, तीसरे व पाँचवें वर्ण तथा ड़ य र ल व अल्पप्राण व्यंजन कहलाते हैं। 2. महाप्राणः जिन ध्वनियों के उच्चारण में श्वास की मात्रा अधिक निकलती है, जैसे- सभी वर्गों के दूसरे व चौथे वर्ण तथा श ष स ह महाप्राण व्यंजन कहलाते हैं। ग. जिह्वा व अन्य अवयवों द्वारा श्वास का अवरोधः इस आधार पर व्यंजनों को तीन भागों में बाँटा जा सकता है-1. स्पर्श, 2. अंतस्थ व 3. ऊष्म व्यंजन। 1. स्पर्श: जिन व्यंजनों के उच्चारण में एक उच्चारण अवयव (जिह्वा या ओष्ठ) दूसरे उच्चारण अवयव का स्पर्श करता है, इनमें य और व को अर्ध स्वर ‘इ’ को तथा सभी वर्गों के वर्णों (क से म तक) को स्थान दिया जाता है। 2. अंतस्थ: जिन व्यंजनों के उच्चारण में श्वास का अवरोध कम होता है, उन्हें अंतस्थ व्यंजन कहते हैं, जैसे-य, र, ल, व। ‘ल’ को पाश्विक व्यंजन भी कहा जाता है। 3. ऊष्मः घर्षण के साथ हवा निकलने के कारण श ष स ह को ऊष्म व्यंजन कहा जाता है। संघर्ष व्यंजनः इनमें वायु स्थान विशेष से घर्षण करते हुए निकलती है, जैसे -ज तथा फ उत्क्षिप्त व्यंजनः जिनके उच्चारण के समय जीभ पहले ऊपर उठकर मूर्धा को स्पर्श करती है और फिर एकदम नीचे गिरती है वे उत्क्षिप्त व्यंजन कहलाते हैं, जैसे- ड़ और ढ़। वर्णमाला वर्णों का समूह वर्णमाला कहलाता है। हिंदी भाषा की वर्णमाला में 11 स्वरों व 33 व्यंजनों को मिलाकर कुल 44 वर्ण हैं। नासिक्यः प्रत्येक वर्ग का पाँचवाँ वर्ण नासिक्य वर्ण कहलाता है। ट-वर्ग में दो ध्वनियाँ और होती हैं-ड़ ढ़। इन्हें उत्क्षिप्त ध्वनियाँ कहा जाता है, परंतु वर्णमाला में स्थान नहीं दिया जाता है। इसके अलावा क्ष, त्र, ज्ञ, व श्र संयुक्त वर्णों को भी वर्णमाला में स्थान नहीं दिया जाता। उच्चारण स्थान हिंदी भाषा में प्रत्येक ध्वनि के लिए स्वरतंत्री के हिसाब से एक निश्चित स्थान होता है। उसी स्थान को उच्चारण स्थान कहा जाता है। उच्चारण स्थान के आधार पर ध्वनियों को निम्न प्रकार से बाँटा जा सकता है: कंठ्य (कंठ) :-   क ख ग घ ङ ह मूर्धन्य (मूर्धा) :-  ट ठ ड ढ ण ड़ ढ़ तथा ष वर्त्स्य (दंतमूल) :- स र ल दंतोष्ठ्य (दाँत व ओष्ठ)  :- व फ तालव्य (तालु) :-  च छ ज झ ञ, य और श दंत्य (दाँत) त थ द ध न ओष्ठ्य (ओष्ठ) :- प फ ब भ म

वर्ण-विचार Varn Vichar #ctet #ctetsuccess #eductet #hindigrammar #vyakaran Read More »

Hindi Grammar Bhasha aur Lipi भाषा व लिपि #ctet #ctethindi #hindigrammar

 भाषा Bhasha ( Language)  प्राणी जगत में मानव को विशिष्ट प्राणी का दर्जा मिला है. इसका श्रेय मानव के एक विशिष्ट गुण को जाता है। वह है भाषा, मानव परस्पर विचारों का आदान-प्रदान कर सकता है और न केवल आदान-प्रदान अपितु विचारों का संधारण व नई पीढ़ी के लिए उनका संरक्षण करने की भी क्षमता रखता है। मानव द्वारा विचारों के आदान-प्रदान के लिए जिस साधन का प्रयोग किया जाता है उसे भाषा कहते हैं। अन्य शब्दों में हम यह कह सकते हैं कि “भाषा वैचारिक विनिमय का साधन है।” भाषा के रूप विचारों के परस्पर संप्रेषण के लिए भाषा रूपी साधन का प्रयोग मानव कई प्रकार से कर सकता है, जैसे-मौखिक प्रयोग, लिखित प्रयोग व सांकेतिक प्रयोग। इसी आधार पर हम भाषा को तीन अलग-अलग रूपों में विभाजित कर सकते हैं।  मौखिक भाषा लिखित भाषा  सांकेतिक भाषा मौखिक भाषा भाषा के जिस रूप का प्रयोग हम स्वरतंत्री व वाणी की सहायता से करते हैं, वह भाषा का मौखिक रूप कहलाता है। सरल शब्दों में हम कह सकते हैं कि बोलकर प्रयोग की गई भाषा मौखिक भाषा कहलाती है। भाषा के मौखिक रूप का प्रयोग हम अपने जीवन काल में सबसे पहले करना सीखते हैं इसलिए मौखिक भाषा, भाषा का ‘मूल’ रूप कहलाती है। मौखिक भाषा को संरक्षित नहीं कर सकते कारण विश यह मूल रूप तो है; परंतु अस्थायी है। यद्यपि वर्तमान में तकनीकी ने इस कथन को झुठला दिया है। लिखित भाषा  भाषा का वह रूप जिसमें विचार-विनिमय के लिए हम लिखित चिह्नों या संकेतों का प्रयोग करते हैं। वह भाषा का लिखित रूप कहलाता है। लिखित भाषा सदैव मौखिक भाषा के उपरांत ही सार्थक हो सकती है। लिखित रूप भाषा को स्थायित्व प्रदान करता है। अतः यह भाषा का स्थायी रूप कहलाता है। सांकेतिक भाषा कई बार अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए हम ध्वनि व चिह्नों का प्रयोग न करके शारीरिक संकेतों व हाव-भाव का प्रयोग करते हैं भाषा का यही रूप सांकेतिक भाषा कहलाता है। बहुत-से व्याकरण शास्त्री सांकेतिक भाषा को भाषा के रूपों में स्थान नहीं देते। इसके पीछे उनका तर्क है कि शारीरिक संकेत विकृत अर्थ संप्रेषित कर सकता है। लिपि Lipi ( Script ) किसी भी भाषा को लिखित/ स्थायी रूप देने के लिए जिन चिह्नों अथवा लिखित संकेतों का प्रयोग किया जाता है वे लिपि कहलाते हैं। एक ही लिपि का प्रयोग एक से अधिक भाषाओं को लिखने के लिए किया जा सकता है, जैसे- हिंदी व संस्कृत दोनों को लिखने के लिए एक ही लिपि देवनागरी का प्रयोग होता है। देवनागरी लिपि का विकास ब्राह्मी लिपि से हुआ है। विभिन्न लिपियों को लिखने के तरीके भी भिन्न होते हैं, जैसे-हिंदी को बाएँ से दाएँ लिखा जाता है व उर्दू को दाएँ से बाएँ। लिपि व भाषा का सम्बन्ध विचित्र है, किसी भी भाषा को लिखित रूप में व्यक्त करने के लिए हम किसी भी लिपि का प्रयोग कर सकते हैं। उदाहरणतः हिंदी भाषा को व्यक्त करने के लिए यदि रोमन लिपि का प्रयोग किया जाये तो वह कुछ इस प्रकार होगा-MAIN EK SACHCHA BHARTIYA HOON! इस प्रकार यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि कोई भी भाषा किसी लिपि विशेष की पराधीन नहीं है। किसी भी भाषा को लिखित रूप में व्यक्त करने के लिए हम किसी भी लिपि का प्रयोग कर सकते हैं। परन्तु फिर भी प्रत्येक भाषा को (लिखित रूप में) व्यक्त करने के लिए एक मानक लिपि का प्रयोग किया जाता है, जिसे निम्नलिखित तालिका में सूचीबद्ध किया गया है –         भाषा                 मानक              संकेत हिंदी                देवनागरी।          क ख पंजाब              गुरुमुखी             * संस्कृत              देवनागरी           क ख अंग्रेजी              रोमन                 k K भाषा परिवार मानव के परिवार की तरह ही भाषाओं के परिवार होते हैं। एक ही मूल भाषा से जन्मी भाषाएँ एक ही परिवार की भाषाएँ कहलाती हैं। एक ही मूल स्रोत के कारण इन भाषाओं में बहुत सारी समानताएं पायी जाती हैं। विश्व की लगभग 7000 भाषाओं को 12 मुख्य भाषा परिवारों में विभक्त किया जाता है। ये परिवार हैं- भारोपीय  द्रविड़ चीनी सेमेटिक  हेमेटिक  आग्नेय यूराल – आल्टाइक बाँटू अमेरिकी काकेशस सूडानी बुशमैन। #ctet #ctetsuccess #eductet #ctetupdate भारत में संसार के चार भाषा परिवारों की भाषाएँ बोली जाती हैं, जिनमें से भारोपीय भाषा परिवार व द्रविड़ भाषा परिवार मुख्य हैं। उत्तर-भारत की अधिकांश भाषाएँ, अंग्रेजी, जर्मन, फ्रांसीसी, रूसी, फारसी, एवं ग्रीक आदि भाषाओं को भारोपीय भाषा परिवार की भाषाएँ माना जाता है। दक्षिण-भारत में बोली जाने वाली भाषाएँ द्रविड़ कुल की भाषाएँ हैं।

Hindi Grammar Bhasha aur Lipi भाषा व लिपि #ctet #ctethindi #hindigrammar Read More »

IMPORTANT GK QUESTIONS

 🔺IMPORTANT GK QUESTIONS🔺 प्रश्‍न 1. – भारत का राष्ट्रीय पशु कौन-सा है ? उत्तर –     बाघ प्रश्‍न 2. – भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन-सा है ? उत्तर  –      मोर  प्रश्‍न 3. – भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव कौन-सा है ? उत्तर  –     गंगा डॉलफिन प्रश्‍न 4. – भारत का राष्ट्रीय फल कौन-सा है ? उत्तर –     आम प्रश्‍न 5. – भारत का राष्ट्रीय फूल कौन-सा है ? उत्तर –     कमल प्रश्‍न 6. – भारत का राष्ट्रीय पेड़ कौन-सा है ? उत्तर –     बरगद प्रश्‍न 7. – भारत का राष्ट्रीय खेल कौन-सा है ?   उत्तर  –      हॉकी  प्रश्‍न 8. – भारत के राष्ट्रीय झंडे की लम्बाई और चौड़ाई में                 अनुपात कितना होता है ? उत्तर  –      3:2  प्रश्‍न 9. – भारत का राष्ट्रगान किसने लिखा ? उत्तर –      रवीन्द्रनाथ टैगोर  प्रश्‍न 10. – भारत का राष्ट्रगीत कौन-सा है ? उत्तर –       वंदेमातरम                                       प्रश्‍न 11. – भारत का राष्ट्रगीत किसने लिखा है ? उत्तर –       बंकिमचन्द्र चटर्जी  प्रश्‍न 12. – महात्मा गाँधी को राष्ट्रपिता सबसे पहले किसने कहा ? उत्तर –  नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने  प्रश्‍न 13. – हमारा राष्ट्रीय पंचांग कौन-सा है ? उत्तर –       शक संवत   प्रश्‍न 14. – राष्ट्रगान गाने की अवधि कितनी है ? उत्तर –        52 सेकंड   प्रश्‍न 15. – रेडियोऐक्टिवता की खोज किसने की थी ? उत्तर –       हेनरी बेकरल ने  प्रश्‍न 16. – पेस मेकर का सम्बन्ध शरीर के किस अंग से है ? उत्तर  –      हृदय  प्रश्‍न 17. – मानव शरीर की किस ग्रन्थि को ‘मास्टर ग्रन्थि’                      कहा जाता है ? उत्तर –       पीयूष ग्रन्थि  प्रश्‍न 18. – कार्बन का सर्वाधिक शुद्ध रूप कौन-सा है ? उत्तर –        हीरा  प्रश्‍न 20. – एक्स-रे का आविष्कार किसने किया था ? उत्तर –       रांटजन  प्रश्‍न 21. – किस धातु का प्रयोग मानव द्वारा सबसे पहले                   किया गया ? उत्तर –        तांबा  प्रश्‍न 22. – अंतरिक्ष यात्री को बाह्य आकाश कैसा दिखायी                  पड़ता है ? उत्तर  –       काला  प्रश्‍न 22. – दूरबीन का आविष्कार किसने किया था ? उत्तर –        गैलीलियो गैलिली ने  प्रश्‍न 23. – दिल्ली स्थित महात्मा गाँधी की समाधि का क्या                  नाम है ? उत्तर –       राजघाट  प्रश्‍न 24. – भारत में पहली रेल कहाँ से कहाँ तक चली ? उत्तर  –      बम्बई (वर्तमान मुंबई) से थाने तक  प्रश्‍न 25. – भारत में पहली बार मेट्रो रेल               सेवा किस नगर में आरम्भ की गई ? उत्तर –       कोलकाता  प्रश्‍न 26. – भारत में रेल का आरम्भ किस सन में हुआ ? उत्तर –       1853  प्रश्‍न 27. – प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री कौन थे ? उत्तर –       स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा, 1984 में  प्रश्‍न 28. – भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी ? उत्तर –       श्रीमती सुचेता कृपलानी  प्रश्‍न 29. – हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ? उत्तर –       पं. भगवत दयाल शर्मा  प्रश्‍न 29. – संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई ? उत्तर  –     24 अक्तूबर 1945  प्रश्‍न 30. – संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ स्थित है ? उत्तर –       न्यूयॉर्क  प्रश्‍न 31. – संयुक्त राष्ट्र संघ के पहले महासचिव कौन थे ? उत्तर –       त्रिग्वेली  प्रश्‍न 32. – इस समय संयुक्त राष्ट्र संघ के कितने देश सदस्य है ? उत्तर –        193 देश प्रश्‍न 33. – संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद के कितने देश                        सदस्य होते हैं ? उत्तर –        15 देश प्रश्‍न 34. – संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद के कितने देश                  स्थाई सदस्य है ? उत्तर –       5 देश प्रश्‍न 35. – अंतरराष्ट्रीय न्यायालय कहाँ स्थित है ? उत्तर –        द हेग, हॉलैंड में  प्रश्‍न 36. – संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव कौन है ? उत्तर –       बान-की-मून  प्रश्‍न 37. – संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण देने वाले                  पहले भारतीय कौन थे ? उत्तर –       अटल बिहारी वाजपेयी  प्रश्‍न 38. – संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद के अस्थायी                           सदस्य कितने वर्ष के लिये चुने जाते हैं ? उत्तर –       2 वर्ष  प्रश्‍न 39. – संयुक्त राष्ट्र संघ का 193वां सदस्य कौन-सा देश                 बना था ? उत्तर –       दक्षिण सूडान  प्रश्‍न 40. – किस विटामिन की कमी से खून का रुकाव बंद                    नहीं होता ? उत्तर –        विटामिन K  प्रश्‍न 41. – हिंदी दिवस कब मनाया जाता है ? उत्तर –       14 सितंबर  प्रश्‍न 42. – संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा हिंदी को                            राष्ट्रभाषा घोषित किया गया ? उत्तर –       अनुच्छेद 343  प्रश्‍न 43. – ओलंपिक खेलों की एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक                    जीतने वाले एकमात्र भारतीय कौन है ? उत्तर –        अभिनव बिंद्रा  प्रश्‍न 44. – ओलंपिक खेलों का आयोजन कितने वर्षों बाद                  होता है? उत्तर –       4 वर्ष  प्रश्‍न 45. – सन 2016 में ओलंपिक खेल कहाँ हुए था ? उत्तर –      रियो डी जिनेरो (ब्राजील)  प्रश्‍न 46. – अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस कब

IMPORTANT GK QUESTIONS Read More »

Trending Topics of September 2022 Current Affairs S-13 #ibps #rrb #upsc #jpsc #bpsc #pcs #civilservices

  Trending Topics of September 2022 Current Affairs 1. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत में अगस्त में खुदरा में मुद्रास्फीति दर्ज कितनी है? उत्तर – 7.0% खाद्य पदार्थों की ऊंची कीमतों के कारण भारत की खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में 6.71% से बढ़कर अगस्त में 7% हो गई। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति लगातार आठवें महीने RBI के 6% के लक्ष्य स्तर से ऊपर है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में भारत का औद्योगिक उत्पादन 2.4% बढ़ा, जबकि IIP जुलाई 2021 में 11.5% बढ़ा था। 2. FAO और विश्व खाद्य कार्यक्रम ने हाल ही में भारत के किस पड़ोसी देश में तीव्र खाद्य असुरक्षा के बारे में चेतावनी दी है? उत्तर – श्रीलंका खाद्य और कृषि संगठन (FAO) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि श्रीलंका में लगभग 6.3 मिलियन लोग मध्यम से गंभीर तीव्र खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। 3. भारत किस राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से चीता को पेश करने जा रहा है? उत्तर – कुनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान भारत मध्य प्रदेश के कुनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से चीता को फिर से लाने जा रहा है। 1952 में भारत में चीता विलुप्त हो गए थे और 2009 में ‘अफ्रीकी चीता इंट्रोडक्शन प्रोजेक्ट इन इंडिया’ शुरू किया गया। 4. किस संगठन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि दुनिया भर में 50 मिलियन लोग ‘आधुनिक दासता’ (modern slavery) में फंस गए हैं? उत्तर – ILO संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया कि दुनिया भर में 50 मिलियन लोग ‘आधुनिक दासता’ में फंस गए हैं। 5. 2018-19 में सकल घरेलू उत्पाद में सरकारी स्वास्थ्य व्यय का हिस्सा कितना है? उत्तर – 1.28% 2018-19 के लिए भारत के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा (National Health Accounts – NHA) अनुमानों के निष्कर्षों के अनुसार, देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद में सरकारी स्वास्थ्य व्यय के हिस्से में वृद्धि हुई है। यह हिस्सा 2013-14 में 1.15% से बढ़कर 2018-19 में 1.28% हो गया है। 2017-18 में यह हिस्सा 1.35% था। 6. SCO 2022 का मेजबान देश कौन है? उत्तर :- उज्बेकिस्तान 2022 का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन 15 से 16 सितंबर, 2022 तक उज्बेकिस्तान में आयोजित किया जाएगा। 2022 का SCO शिखर सम्मेलन समरकंद में आयोजित किया जाएगा। चर्चा यूक्रेन पर रूसी आक्रमण और तालिबान शासित अफगानिस्तान की स्थिति के कारण हुए भू-राजनीतिक संकट पर भी केंद्रित होगी। किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित 2019 SCO शिखर सम्मेलन के बाद यह पहला व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन है । इस शिखर सम्मेलन के दौरान, ईरान को औपचारिक रूप से शंघाई सहयोग संगठन में शामिल होने की उम्मीद है। समरकंद शिखर सम्मेलन के बाद, भारत एससीओ की अध्यक्षता करेगा। 7. हाल ही में किस सैन्य चौकी का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा गया है? उत्तर :- किबिथु चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर लोहित घाटी के पास एक सैन्य स्टेशन और एक प्रमुख सड़क का नाम देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा गया। किबिथू भारत के पूर्वी भाग में लोहित घाटी के तट पर बसा एक छोटा सा गाँव है। सैन्य और सामरिक दृष्टि से किबिथु को एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। जनरल रावत ने 1999-2000 तक कर्नल के रूप में किबिथू में अपनी बटालियन 5/11 गोरखा राइफल्स की कमान संभाली और क्षेत्र के सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने वालोंग से किबिथू तक 22 किमी लंबी सड़क का नाम ‘जनरल बिपिन रावत मार्ग’ रखा। इस अवसर पर जनरल रावत के आदमकद भित्ति चित्र का भी अनावरण किया गया। 8. हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर : 14 September देश में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने के मकसद से यह दिन मनाया जाता है।  हिंदी दिवस एक बार नहीं बल्कि साल में दो बार मनाया जाता है। 14 सितंबर के अलावा 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। दुनिया भर में लगभग 120 मिलियन लोग दूसरी भाषा के रूप में हिंदी बोलते हैं, और 420 मिलियन से अधिक लोग इसे अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं। 9. भारत के अगले अटॉर्नी जनरल किन्हें नियुक्त किया गया है? उत्तर :- मुकुल रोहतगी वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी का फिर से भारत का अटॉर्नी जनरल बनना तय है। वह 1 अक्टूबर से देश के सबसे बड़े कानून अधिकारी रूप दूसरा कार्यकाल शुरू करने वाले हैं। मौजूदा अटॉर्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल का कार्यकाल 30 सितंबर 2022 को समाप्त हो रहा है। अपना 91 वर्षीय वेणुगोपाल को 30 जून, 2017 को देश के टॉप लॉ अफसर के रूप में नियुक्त किया गया था। वेणुगोपाल ने मुकुल रोहतगी के साल 2017 में अटॉर्नी जनरल पद से इस्तीफा देने के बाद ही ये पद संभाला था। 10. किस प्रदेश की सरकार ने किसानों को एक विशिष्ट फार्म आईडी प्रदान करेगी? उत्तर :- उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को एक विशिष्ट फार्म आईडी प्रदान करेगी, जिसे सरकारी योजनाओं के सभी लाभ प्रदान करने के लिए आधार से जोड़ा जाएगा। यूनिक फार्म आईडी आधार कार्ड के समान होगी। सरकार किसानों के लिए यूनिक फार्म आईडी कार्ड योजना को लागू करने के लिए आधार सत्यापन का उपयोग करने की योजना बना रही है।

Trending Topics of September 2022 Current Affairs S-13 #ibps #rrb #upsc #jpsc #bpsc #pcs #civilservices Read More »

September Daily Current Affairs S-12 #jpsc #bpsc #upsc #ssc

 Trending Topics of September 2022 Current Affairs 1. कौन सा भारतीय शहर ‘राष्ट्रीय रक्षा MSME सम्मेलन और प्रदर्शनी’ का मेजबान है ? उत्तर – कोटा दो दिवसीय राष्ट्रीय रक्षा MSME कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी का उद्घाटन हाल ही में कोटा, राजस्थान में किया गया था। प्रदेश में पहली बार इस कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में T-90 और BMP-2 टैंक, आर्टिलरी गन, स्नाइपर और मशीन गन और सैन्य पुल सहित कई रक्षा उपकरण प्रदर्शित किए गए। कई स्टार्ट-अप्स और MSMEs भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। 2. यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2022 का विजेता कौन है? उत्तर – कार्लोस अलकाराज़ू स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ ने यूएस ओपन के फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रूड को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। 3. किस भारतीय सशस्त्र बल ने ‘पर्वत प्रहार’ अभ्यास आयोजित किया? उत्तर – भारतीय सेना भारतीय सेना ‘पर्वत प्रहार’ नाम से 20 दिनों तक चलने वाला अभ्यास आयोजित कर रही है। यह वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गोगरा – हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में भारत और चीन के बीच विघटन प्रक्रिया के बीच आयोजित किया जा रहा है। भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने ‘पर्वत प्रहार’ अभ्यास की समीक्षा की। 4. अंतर्राष्ट्रीय डेयरी महासंघ विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन (IDF WDS) 2022 कहाँ आयोजित किया गया? उत्तर – ग्रेटर नोएडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट (IDF WDS) 2022 का उद्घाटन किया। भारतीय डेयरी उद्योग का वैश्विक दूध उत्पादन में लगभग 23% हिस्सा है, जो सालाना लगभग 210 मिलियन टन का उत्पादन करता है। 5. भारत ने हाल ही में इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क (IPEF) के किस स्तंभ से हाथ खींच लिया है? उत्तर – व्यापार स्तंभ भारत ने अमेरिका के नेतृत्व वाले इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क (IPEF) की व्यापार-संबंधी वार्ता से हाथ खींच लिया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने IPEF के व्यापार स्तंभ में शामिल नहीं होने के भारत के फैसले की पुष्टि की। IPEF मंत्रिस्तरीय बैठक हाल ही में अमेरिका द्वारा आयोजित की गई थी। 6. हाल ही में किस देश ने मिनटमैन ||| अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया? उत्तर :- अमेरिका हाल ही में यूएस एयर फ़ोर्स ग्लोबल स्ट्राइक कमांड ने Minuteman III (Minuteman III ICBM) मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस मिसाइल को कैलिफोर्निया के वेंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से लॉन्च किया गया। मिनटमैन III मिसाइल यूएस एयर फोर्स ग्लोबल स्ट्राइक कमांड के तहत स्ट्रैटेजिक डिटरेंस फोर्स का हिस्सा है। इसका पूरा नाम LGM-30G Minuteman-III है। LGM में L का मतलब साइलो लॉन्च मिसाइल, G का मतलब ग्राउंड अटैक और M का मतलब गाइडेड मिसाइल है। 7. प्रोजेक्ट 17A के तहत तीसरा स्टेल्थ फ्रिगेट किस नाम से लॉन्च किया गया ? उत्तर :- तारागिरी प्रोजेक्ट 17A का तीसरा स्टेल्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी’ हाल ही में मुंबई में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) द्वारा लॉन्च किया गया था। तारागिरी (Taragiri) तारागिरी प्रोजेक्ट 17A के तहत बनने वाला तीसरा स्टेल्थ युद्धपोत है।  149 मीटर लंबा और 17.8 मीटर चौड़ा जहाज दो गैस टर्बाइनों और दो मुख्य डीजल इंजनों के संयोजन से संचालित होता है। वे 6,670 टन के विस्थापन पर 28 समुद्री मील से अधिक गति प्राप्त करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इस जहाज को 3,510 टन के अनुमानित लॉन्च वजन के साथ लॉन्च किया जा रहा है। इस जहाज को भारतीय नौसेना के इन हाउस डिज़ाइन संगठन, ब्यूरो ऑफ़ नेवल डिज़ाइन द्वारा डिज़ाइन किया गया है। 8. किस राज्य में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर का निर्माण किया जा रहा है? उत्तर :- गुजरात भारत की समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से गुजरात के ऐतिहासिक सिंधु घाटी सभ्यता के क्षेत्र लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर बनाया जा रहा है। 35 एकड़ में होने वाले इस निर्माण पर करीब 774.23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चरण एक-बी में संग्रहालय में शेष गैलरी, लाइट हाउस, फाइव-डी गुंबद थियेटर, बगीचा परिसर और अन्य बुनियादी ढांचा बनाया जाएगा। इसी तरह चरण दो में राज्य मंडप, लोथल शहर, समुद्री संस्थान सहित छात्रावास, इको रिसार्ट, समुद्री और नेवल थीम पार्क, क्लाइमेट चेंज थीम पार्क और एडवेंचर एम्यूजमेंट पार्क आदि बनाए जाएंगे। 9. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने “निवासी सुरक्षा और सुरक्षा अधिनियम’ पोर्टल लॉन्च किया ? उत्तर :- मेघालय मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा द्वारा राज्य की निवासी सुरक्षा और सुरक्षा अधिनियम का ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया। उन्होंने कहा कि यह डिजीटल प्रणाली न केवल निवासियों की सुरक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि यह ऑनलाइन डेटाबेस से एकत्रित खुफिया जानकारी के आधार पर अधिकारियों की निगरानी और कार्य करने के लिए एक मजबूत खुफिया जानकारी प्रणाली के रूप में भी कार्य करेगी। 10. भारत की पहली इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी किस बैंक ने जारी की है? उत्तर :- HDFC बैंक भारत में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी नेशनल ई-गवर्नेस सर्विसेज लिमिटेड (एनईएसएल) के साथ साझेदारी में इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी (ई-बीजी) जारी करने वाला देश का पहला बैंक बन गया है। इसके पहले यह व्यवस्था कागज आधारित थी जिसे जारी करने में अत्यधिक समय लगता था । इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी जैसी नई व्यवस्था आने से कागज आधारित प्रक्रिया को अब समाप्त कर दिया गया है जिस कारण से अब नई इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी बेहद तेजी के साथ सत्यापित करने के साथ ही और भी ज्यादा सुरक्षा के साथ तुरंत वितरित की जा सकती है।

September Daily Current Affairs S-12 #jpsc #bpsc #upsc #ssc Read More »

September Daily Current Affairs S-9-10-11 #jpsc #bpsc #upsc #ssc

Trending Topics of September 2022 Current Affairs 1. ‘निक्षय 2.0 पोर्टल’ (Ni-kshay 2.0 Portal), जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया, किस बीमारी से संबंधित है? उत्तर – क्षय रोग भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान ‘नि-क्षय 2.0’ पोर्टल लॉन्च करने जा रहीं हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 2025 तक तपेदिक (Tuberculosis – TB) के उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। निक्षय 2.0 टीबी वाले व्यक्तियों के लिए सामुदायिक समर्थन के लिए एक डिजिटल मंच है। यह तपेदिक रोगियों के उपचार के परिणाम में सुधार के लिए अतिरिक्त रोगी सहायता प्रदान करता है। 2. किस राज्य ने UG कार्यक्रमों को पूरा करने के लिए महिला छात्रों को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ‘पुधुमई पेन योजना’ (Pudhumai Penn Scheme) शुरू की है? उत्तर – तमिलनाडु तमिलनाडु सरकार ने मुवलुर रामामिरथम अम्मैयार उच्च शिक्षा आश्वासन योजना (Moovalur Ramamirtham Ammaiyar Higher Education Assurance Scheme) शुरू की, जिसे ‘पुधुमाई पेन योजना’ (Pudhumai Pen Scheme) के रूप में भी जाना जाता है। यह स्नातक की डिग्री, डिप्लोमा, ITI या किसी अन्य मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए महिला छात्रों को 1,000 रुपये का मासिक अनुदान प्रदान करता है। 3. प्रधानमंत्री गति शक्ति (PM Gati Shakti) के लिए रेलवे भूमि को दीर्घकालीन पट्टे पर देने की नीति के अनुसार भूमि पट्टा किस अवधि तक प्रदान किया जाता है? उत्तर – 35 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम गति शक्ति (PM Gati Shakti) कार्यक्रम के लिए रेलवे की जमीन को लंबी अवधि के पट्टे पर देने की नीति को मंजूरी दे है। नई नीति वर्तमान में पांच साल की तुलना में 35 साल तक की लंबी अवधि के लिए भूमि पट्टा प्रदान करने की सुविधा प्रदान करेगी। नई नीति बुनियादी ढांचे और अधिक कार्गो टर्मिनलों के विकास को सक्षम करेगी। साथ ही जमीन की लीज फीस 6% से घटाकर 1.5% कर दी गई है। 4. भारत सरकार ने किस संस्था के साथ व्यापार निपटान के लिए विशेष रुपया खातों की सुविधा के लिए एक कार्य योजना तैयार की है? उत्तर: RBI भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के साथ मिलकर व्यापार निपटान के लिए विशेष रुपया खातों की सुविधा के लिए एक कार्य योजना तैयार की है। बैंकों को साझेदार व्यापारिक देशों के संपर्क बैंकों के विशेष रुपया वास्त्रो खाते (SRVA) खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा गया है। इसका उद्देश्य अमेरिकी डॉलर के बजाय रुपये में सीमा पार व्यापार बढ़ावा देना है। 5. कौन सा राज्य 9 सितंबर को ‘हिमालय दिवस’ (Himalaya Diwas) के रूप में मनाता है? उत्तर : उत्तराखंड हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र और क्षेत्र के संरक्षण के उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य में हर साल 9 सितंबर को हिमालय दिवस मनाया जाता है। इसे राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा 2015 में आधिकारिक तौर पर हिमालय दिवस के रूप में घोषित किया गया था। 6. UNESCO Network of Learning Cities में कितने भारतीय शहरो को शामिल किया गया है? उत्तर :- 3 हाल ही में, भारत के तीन शहर UNESCO Global Network of Learning Cities में शामिल हुए हैं। इनमें केरल के दो शहर त्रिशूर और नीलांबर और तेलंगाना में वारंगल शामिल हैं। वारंगल तेलंगाना के लिए यूनेस्को की दूसरी मान्यता है। इससे पहले, मुलुगु जिले के रामप्पा मंदिर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था।  इस बार यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज की इस सूची में यूक्रेन की राजधानी कीव, दक्षिण अफ्रीकी शहर डरबन और यूएई शहर शारजाह को शामिल किया गया है।  वर्ष 2022 में भारत समेत दुनिया के 44 देशों के 77 शहरों को इस सूची में शामिल किया गया है। 7. पीएम श्री योजना (PM SHRI Yojana) क्या है? उत्तर :- स्कूलो को अपग्रेड करने की योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में घोषणा की कि देश भर में 14,500 स्कूलों को पीएम श्री योजना (PM SHRI Yojana) के तहत विकसित और अपग्रेड किया जाएगा। इस योजना की घोषणा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जून 2022 में की थी। ये स्कूल देश के मॉडल स्कूल बनेंगे, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मूल भावना के अनुरूप होंगे और शिक्षण के नवीन तरीकों पर फोकस करेंगे। स्कूल आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस होंगे जिनमें लैब, स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी, खेल उपकरण, आर्ट रूम आदि शामिल हैं, जो समावेशी और सुलभ हैं। इन स्कूलों को पाठ्यक्रम में जल संरक्षण, अपशिष्ट पुनर्चक्रण, ऊर्जा कुशल बुनियादी ढांचे और जैविक जीवन शैली के एकीकरण के साथ हरित स्कूलों के रूप में भी विकसित किया जाएगा। देश के हर प्रखंड में कम से कम एक पीएम श्री स्कूल की स्थापना की जाएगी। ताकि आम लोगों के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा का अवसर मिल सके और उन्हें पढ़ाई के लिए दूर न जाना पड़े। इस योजना के तहत देश के प्रत्येक जिले में एक माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को भी जोड़ा जाएगा। 8. किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘EU-India Green Hydrogen Forum’ का आयोजन किया? उत्तर – नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय पहला ईयू इंडिया ग्रीन हाइड्रोजन फोरम यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इसे भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और हाइड्रोजन यूरोप के सहयोग से लॉन्च किया गया था। 9. न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में किस राज्य ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर एक समिति का गठन किया है? उत्तर – • उत्तराखंड उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था। इस समिति ने हाल ही में लोगों से प्रतिक्रिया और सुझाव आमंत्रित करने के लिए एक वेब पोर्टल लॉन्च किया है। राज्य के लोग इस पोर्टल पर लॉग इन कर अपने सुझाव और शिकायतें साझा कर सकते हैं। 10. Qimingxing 50 किस देश के पहले पूरी तरह से सौर ऊर्जा से चलने वाले मानव रहित हवाई वाहन (UAV) का नाम है? उत्तर – चीन चीन ने अपने पहले पूरी तरह से सौर ऊर्जा से चलने वाले मानवरहित हवाई वाहन (UAV) का सफल परीक्षण किया है। Qimingxing – 50 नामक यह UAV महीनों तक उड़ सकता है और आवश्यकता पड़ने पर उपग्रह के

September Daily Current Affairs S-9-10-11 #jpsc #bpsc #upsc #ssc Read More »

Periodic Classification (Part-6) Handwritten Notes and Explanation| Chemistry Class-11 Chapter-3

 Class -11 Subject – Chemistry Chapter – 03   The Periodic Classification PART 6 📚Visit our Youtube channel for more notes👉CLICK HERE   Contents:- 📌Electron Gain Enthalpy 📌Factors Affecting Electron Affinity 📌Trends in Electron Affinity 📌Variation Along Period 📌Variation Along Group 📌Electronegativity 📌Difference between Electron Affinity & Electro-Negativity 📌Factors Affecting Electronegativity 📌Variation of Electronegativity in Periodic Table 📌Trends in Chemical Properties 📌Anomalous Properties 📌Periodic Trends in Chemical Reactivity VISIT OUR TELEGRAM CHANNEL FOR COMPLETE PDF NOTES👉  TELEGRAM CHANNEL NOTES OF THE VIDEO

Periodic Classification (Part-6) Handwritten Notes and Explanation| Chemistry Class-11 Chapter-3 Read More »

Periodic Classification (Part-5) Handwritten Notes and Explanation| Chemistry Class-11 Chapter-3

 Class -11 Subject – Chemistry Chapter – 03   The Periodic Classification PART 5 📚Visit our Youtube channel for more notes👉CLICK HERE   Contents:- 📌Periodic Trends in the Properties of Elements 📌Atomic Radius 📌Variation of Atomic Radius in Periodic Table 📌Ionic Radius   📌Iso-Electronic Species 📌Ionisation Enthalpy 📌Successive Ionisation Enthalpy 📌Factors affecting Ionisation Enthalpy 📌Mendeleevs Periodic Table 📌Variation of Ionisation Enthalpy in Periodic Table    VISIT OUR TELEGRAM CHANNEL FOR COMPLETE PDF NOTES👉  TELEGRAM CHANNEL NOTES OF THE VIDEO

Periodic Classification (Part-5) Handwritten Notes and Explanation| Chemistry Class-11 Chapter-3 Read More »

Periodic Classification (Part-4) Handwritten Notes and Explanation| Chemistry Class-11 Chapter-3

 Class -11 Subject – Chemistry Chapter – 03   The Periodic Classification PART 4 📚Visit our Youtube channel for more notes👉CLICK HERE   Contents:- 📌S-Block Elements 📌P-Block Elements 📌D-Block Elements 📌Transition Elements 📌F-Block Elements 📌Metals , Non-Metals & Metalloids      VISIT OUR TELEGRAM CHANNEL FOR COMPLETE PDF NOTES👉  TELEGRAM CHANNEL NOTES OF THE VIDEO 📧 Dm us on 👉INSTAGRAM which chapter notes to upload next 📚Visit our Youtube channel for more notes👉CLICK HERE 📱Follow us on 👉Facebook and contact us on Social media… 📌VISIT OUR TELEGRAM CHANNEL FOR COMPLETE PDF NOTES👉 TELEGRAM CHANNEL

Periodic Classification (Part-4) Handwritten Notes and Explanation| Chemistry Class-11 Chapter-3 Read More »