CTET SUCCESS

September Current Affairs 2022 S1 #eductet #ctetsuccess #currentaffairs2022 #currentaffairs #september2022

  1. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार हाल ही में कौन सा भारतीय व्यवसायी दुनिया का तीसरा सबसे अमीर व्यक्ति बन गया है? उत्तर :- गौतम अडानी भारतीय बिजनेस टाइकून गौतम अडानी हाल ही में दुनिया के तीसरे सबसे व्यक्ति बने। वह दुनिया के 10 सबसे धनी लोगों में शामिल एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने इस साल अपनी कुल संपत्ति में वृद्धि दर्ज की है। 137.4 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अदानी ने इस साल 60.9 अरब डॉलर की बढ़त हासिल की है, जो शीर्ष 500 की सूची में शामिल किसी भी अन्य अरबपति से ज्यादा है। भारत में शीर्ष 500 की सूची में 18 अरबपति हैं जबकि शीर्ष 500 अरबपतियों की कुल संपत्ति में इस साल 14% की गिरावट आई है। 2. किस संस्था / परिषद ने ‘Competitiveness Roadmap for India@100’ रिपोर्ट जारी की? उत्तर :- आर्थिक सलाहकार परिषद प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने ‘Competitiveness Roadmap for India@100’ जारी किया। यह दस्तावेज़ शताब्दी वर्ष की ओर भारत के लिए एक रोडमैप है और 2047 तक भारत को उच्च आय वाला देश बनने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगा। 3. किस भारतीय राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का उद्घाटन किया है? उत्तर  :- राजस्थान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में एक महीने तक चलने वाले राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का उद्घाटन किया। ग्राम ओलंपिक में पूरे राजस्थान के 44,000 गांवों और 30 लाख लोगों की भागीदारी देखने की उम्मीद है। 30 लाख प्रतिभागियों में से 9 लाख महिलाएं हैं। इन खेलों में वॉलीबॉल, हॉकी, टेनिस बॉल क्रिकेट और खो-खो शामिल हैं। 4. किस शहर ने ‘जैव विविधता को बचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सत्र’ की मेजबानी की? उत्तर :- न्यू यॉर्क न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ‘जैव विविधता को बचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सत्र’ का आयोजन किया गया। 5. किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश को 100 साल के अंतराल के बाद दूसरा रेलवे स्टेशन मिला है? उत्तर :- नागालैंड 100 साल के अंतराल के बाद नागालैंड को दूसरा रेलवे स्टेशन मिला है। शोखुवी रेलवे स्टेशन (Shokhuvi Railway Station) से डोनी पोलो एक्सप्रेस को राज्य के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन प्रतिदिन असम के गुवाहाटी और अरुणाचल प्रदेश के नाहरलागुन के बीच चलेगी। पहला रेलवे स्टेशन दीमापुर रेलवे स्टेशन पर 1903 में स्थापित किया गया था। 6. मलेशिया में स्वतंत्रता दिवस किस दिन मनाया जाता है? उत्तर :- 31 अगस्त मलेशिया में आधिकारिक स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक वर्ष 31 अगस्त को मनाया जाता है. 7. प्रमुख पर्यटन स्थलों पर गवरी नृत्य का आयोजन सितंबर से होगा, यह नृत्य की राज्य में होता है? उत्तर :- राजस्थान के उदयपुर राजस्थान राज्य के उदयपुर में माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा शहर के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मेवाड़ का प्रमुख पारम्परिक जनजातीय नृत्य नाटिका “गवरी” का आयोजन के लिए 5 सितंबर तक आवेदन मांगे गये हैं। 8. हाल ही में कौन स्टार स्टडेड इवेंट में मिस दिवा यूनिवर्स 2022 बनी? उत्तर :- दिविता राय स्टार-स्टडेड इवेंट में कर्नाटक की दिविता राय 28 अगस्त को एक मिस दिवा यूनिवर्स 2022 बनीं। मिस यूनिवर्स 2021 बनी हरनाज संधू ने दिविता को वे अपने उत्तराधिकारी के रूप में ताज पहनाया। 9. वज्र प्रहार 2022 भारत और किस देश के बिच एक संयुक्त अभ्यास है जो हाल ही में हिमाचल प्रदेश के बकलोह में संपन्न हुआ? उत्तर :- अमेरिका भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल अभ्यास वज्र प्रहार 2022 का 13वां संस्करण भारत के हिमाचल प्रदेश के बकलोह में हाल ही में संपन्न हुआ। 10 बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2022 में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता? उत्तर :- विक्टर एक्सेलसन मार्क के विक्टर एक्सेलसन ने फाइनल में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2022 में पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया, उन्होंने थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न को 21-5, 21-16 से कराकर ये जीत हासिल की। 11. किस देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बहु-प्रवेश पर्यटक वीजा अवधि को पांच साल तक बढ़ा दिया है? उत्तर :- श्रीलंका श्रीलंका के पर्यटन मंत्री हारिन फर्नांडो ने हाल ही में देश में पर्यटन में तेजी लाने के लिए बहु-प्रवेश पर्यटक वीजा अवधि को 5 वर्ष तक बढ़ा दिया है। 12. किस राजनीती पार्टी के 64 नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पार्टी से हाल ही में त्यागपत्र दे दिया है? उत्तर :- कांग्रेस कांग्रेस के 64 नेताओं ने हाल ही में पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है जोकि पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के समर्थन में आये है इसमें जम्मू कश्मीर में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारा चंद भी शामिल है। 13. हरियाणा में किस राजनीती पार्टी ने एक बूथ एक सखी’ मुहीम का आगाज करने का फैसला लिया? उत्तर :- जननायक जनता पार्टी (जजपा) हरियाणा में पंचायती चुनावों के मद्देनजर जननायक जनता पार्टी (जजपा) हाल ही में ‘एक बूथ एक सखी’ मुहिम का आगाज करने सहित कई अहम फैसले लिए गए। 14. हाल ही में किसने विकास यात्रा के लिए नए मार्गदर्शक सिद्धांतों का निर्धारण करने के लिए प्रतिस्पर्धात्मकता रोडमैप किया जारी किया? उत्तर :- ईएसी-पीएम उत्तर देश की विकास यात्रा के लिए नए मार्गदर्शक सिद्धांतों का निर्धारण करने तथा भारत के विकास के लिए लक्षित लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद ने हाल ही में प्रतिस्पर्धात्मकता रोडमैप किया जारी किया.

September Current Affairs 2022 S1 #eductet #ctetsuccess #currentaffairs2022 #currentaffairs #september2022 Read More »

August Current Affairs 2022 #ibps #currentaffairs #rrb

  1. क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 100-100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन हैं? उत्तर – विराट कोहली विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में पहले भारतीय और खेल के तीनों प्रारूपों में 100-100 मैच खेलने वाले विश्व के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। अगस्त 2008 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से कोहली नाम अब 102 टेस्ट और 262 एकदिवसीय मैचों के अलावा 100 T20 हैं। इस रिकॉर्ड के साथ पहले खिलाड़ी न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर हैं हाल ही में सेवानिवृत्त हुए । 2. राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) किस केंद्रीय मंत्रालय से जुड़ा है? उत्तर – केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (National Pharmaceutical Pricing Authority 1- NPPA) के रजत जयंती समारोह को संबोधित किया। NPPA रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग का एक संलग्न कार्यालय है। यह दवाओं के मूल्य निर्धारण और सस्ती कीमतों पर दवाओं की उपलब्धता और पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एक स्वतंत्र नियामक के रूप में कार्य करता है। 3. किस खिलाड़ी ने 2022 में BWF विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीता है? उत्तर – विक्टर एक्सेलसेन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने टोक्यो में फाइनल में थाईलैंड के कुनलावुत विडिस को हराकर अपना दूसरा बैडमिंटन विश्व खिताब जीता। 28 वर्षीय एक भी गेम गंवाए बिना फाइनल में पहुंचे। यह उनका सीजन का छठा खिताब है।  4. ‘परमाणु परीक्षणों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ (International Day against Nuclear Tests) कब मनाया जाता है? उत्तर – 29 अगस्त संयुक्त राष्ट्र 29 अगस्त को ‘परमाणु परीक्षणों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ मनाता है। इसका उद्देश्य परमाणु हथियारों के परीक्षण के विनाशकारी प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह आयोजन विश्व सरकारों से परमाणु प्रसार को समाप्त करने और ऐसे परीक्षणों को रोकने का आग्रह करता है। ट्रिनिटी नामक पहला परमाणु परीक्षण अमेरिका द्वारा 16 जुलाई, 1945 को किया गया था। 5. शुमंग लीला (Shumang Leela) किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश में आयोजित एक पारंपरिक त्योहार है? उत्तर – मणिपुर 50वां अखिल मणिपुर शुमंग लीला महोत्सव 2021-2022 इंफाल के इबोयैमा शुमंग लीला शांगलेन में शुरू हुआ। इसके उद्घाटन समारोह में मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन और मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह शामिल हुए। शुमंगलीला मणिपुर में रंगमंच का एक पारंपरिक रूप है और महिला कलाकारों की भूमिकाएँ सभी पुरुष अभिनेताओं द्वारा निभाई जाती हैं और पुरुष पात्रों को महिला कलाकारों द्वारा निभाया जाता है। 6. अर्थ गंगा (Arth Ganga) क्या है ? उत्तर :- गंगा नदी के किनारे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की पहल हाल ही में, जल शक्ति मंत्रालय ने गंगा नदी के किनारे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत ‘अर्थ गंगा’ नामक एक नई पहल का अनावरण किया। अर्थ गंगा के तहत सरकार छह स्तरों पर काम कर रही है : शून्य बजट प्राकृतिक खेती इसका पहला स्तर है, जिसमें नदी के दोनों किनारों पर 10 किमी तक रासायनिक मुक्त खेती और गोवर्धन योजना के माध्यम से गोबर को खाद के रूप में बढ़ावा देना शामिल है। इससे किसानों के लिए ‘प्रति बूंद, अधिक आय’ और ‘गोबर धन’ का रास्ता खुलेगा। दूसरा चरण मुद्रीकरण और कीचड़ और अपशिष्ट जल का पुन: उपयोग है, जो शहरी स्थानीय निकायों के लिए सिंचाई, उद्योगों और राजस्व सृजन के लिए उपचारित पानी का पुनः उपयोग करना चाहता है।  अर्थ गंगा में हाट बनाकर आजीविका सृजन के अवसर भी शामिल होंगे जहां लोग स्थानीय उत्पाद, औषधीय पौधे बेच सकते हैं।  चौथा है नदी से जुड़े हितधारकों के बीच समन्वय बढ़ाकर जनभागीदारी बढ़ाना। पांचवां मॉडल नाव यात्रा, साहसिक खेल और योग गतिविधियों के माध्यम से गंगा में और उसके आसपास सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देना चाहता है। अंतिम मॉडल बेहतर जल प्रशासन के लिए स्थानीय प्रशासन को सशक्त संस्थागत भवन को बढ़ावा देना चाहता है। 7. हर वर्ष लघु उद्योग दिवस कब मनाया जाता है? उतर:- 30 अगस्त लघु उद्योग दिवस प्रत्येक वर्ष ’30 अगस्त‘ को मनाया जाता है। लघु उद्योग दिवस लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए और बेरोज़गारों को रोज़गार के अवसर प्रदान कराने के उद्देश्य से मनाया जाता है। 8. उत्तराखंड के किस जिले को नीति आयोग ने आकांक्षी जिलों में प्रथम घोषित किया है? उत्तर. हरिद्वार  उत्तराखंड के हरिद्वार जिले को नीति आयोग ने आधारभूत अवसंरचना थीम में देश के 112 आकांक्षी जिलों में प्रथम घोषित किया है। 9. कौन भारतीय क्रिकेटर हाल ही में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने? उत्तर. रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 10. हाल ही में ‘साइंस बिहाइंड सूर्य नमस्कार’ पुस्तक का विमोचन किसने किया? उत्तर. श्री मुंजपारा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में सबसे प्रसिद्ध योग आसनों में से एक सूर्य नमस्कार पर साक्ष्य आधारित ‘साइंस बिहाइंड सूर्य नमस्कार’ पुस्तक का विमोचन हाल ही में श्री मुंजपारा ने किया. 11. हाल ही में किस राज्य में मुख्यमंत्री ने खेलों का माहौल बनाने एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की घोषणा की? उत्तर :- राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान राज्य में खेलों का माहौल बनाने एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की घोषणा की। 12. हाल ही में किस निजी दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी ने जल्द ही दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में बहुप्रतीक्षित 5जी सेवा की शुरुआत करने की घोषणा की? उत्तर. JIO  खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की घोषणा की। 12. हाल ही में किस निजी दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी ने जल्द ही दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में बहुप्रतीक्षित 5जी सेवा की शुरुआत करने की घोषणा की? उत्तर:- जिओ जिओ जोकि देश की निजी दूरसंचार क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी है ने हाल ही में घोषणा की की वे इस वर्ष में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में बहुप्रतीक्षित 5जी सेवा की शुरुआत करेगी। 13. हाल ही में किस मुक्केबाज खिलाडी ने सुपर फेदरवेट श्रेणी के ‘डब्ल्यूबीसी इंडिया’ का ख़िताब जीता? उत्तर. मोहम्मद अज़हर दिल्ली के मुक्केबाज़ खिलाड़ी मोहम्मद अज़हर ने बड़े उलटफेर में धरमवीर सिंह को परास्त कर सुपर फेदरवेट श्रेणी के ‘डब्ल्यूबीसी इंडिया’ चैंपियन का

August Current Affairs 2022 #ibps #currentaffairs #rrb Read More »

August Current Affairs S-6

  1. किस भारतीय राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने परिवार कल्याण कार्ड ( Parivar Kalyan Card – PKC) योजना लांच की?  उत्तर :- उत्तर प्रदेश  परिवार कल्याण कार्ड योजना उत्तर प्रदेश सरकार की परिवार आईडी योजना है। राज्य की पारिवारिक इकाइयों का एक व्यापक डेटाबेस स्थापित करने और इसकी विभिन्न योजनाओं के लिए लाभार्थियों की पहचान करने के लिए इसकी घोषणा की गई थी। PKC प्रत्येक परिवार के लिए एक अद्वितीय 12-अंकीय आईडी नंबर प्रदान करेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) ने राज्य सरकार को आधार डेटा को PKC से जोड़ने की अनुमति दी है।  2. 2022 में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? उत्तर :- डॉ समीर वी. कामत वैज्ञानिक  डॉ. समीर वी. कामत को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह डॉ. जी. सतीश रेड्डी का स्थान लेंगे जो केंद्रीय रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले, डॉ. समीर वी. कामत 2017 से DRDO में नौसेना प्रणाली और सामग्री के महानिदेशक थे।  3. कौन सा देश उष्णकटिबंधीय चक्रवात मा-ऑन (Ma – On ) की चपेट में आया है? उत्तर :- फिलीपींस फिलीपींस उष्णकटिबंधीय चक्रवात मा-ऑन की चपेट में आ गया है जिसने देश के मुख्य लुजोन द्वीप को क्षतिग्रस्त कर दिया है। देश की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद के अनुसार, इस चक्रवात में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मा-ऑन इस साल इस दक्षिणपूर्व एशियाई देश से टकराने वाला छठा उष्णकटिबंधीय चक्रवात है। 4. किस भारतीय अर्थशास्त्री को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है? उत्तर :- के. सुब्रमण्यम पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार के. वी. सुब्रमण्यम को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत के कार्यकारी निर्देशक के रूप में नियुक्त किया गया है। सुब्रमण्यम का कार्यकाल तीन साल या अगले आदेश तक जारी रहेगा।  5. किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2022’ प्रकाशित किया है? उत्तर :- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय  पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हाल ही में बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2022 प्रकाशित किया है। नए नियम बैटरी (प्रबंधन और हैंडलिंग) नियम, 2001 की जगह लेंगे, ताकि अपशिष्ट बैटरियों का पर्यावरणीय रूप से उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। यह नियम इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी, पोर्टेबल बैटरी, ऑटोमोटिव बैटरी और औद्योगिक बैटरी सहित सभी प्रकार की बैटरी को कवर करते हैं। 6. लॉजिस्टिक्स कंपनी ईकॉम एक्सप्रेस ने सही पतों (address) की जानकारी प्राप्त करने के लिए किस कंपनी के साथ साझेदारी की?  उत्तर:- What3words लॉजिस्टिक्स कंपनी ईकॉम एक्सप्रेस ने व्हाट् वर्ड्स के साथ हाल ही में साझेदारी की है जिससे की कंपनी की इनोवेटिवलोकेशन टेक्नॉलजी के माध्यम से ज्यादा सटीक पतों के साथ डिलीवरी वाले अपनी मंजिल पर पहुंच सके। 7. किस राज्य को बेस्ट माउंटेन, हिल व्यू डेस्टिनेशन के लिए आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स 2022 का रजते पुरस्कार जीता है? उत्तर:- तमिलनाडु तमिलनाडु राज्य में नीलगिरी और कॉनूर ने देश में बेस्ट माउंटेन, हिल व्यू डेस्टिनेशन के लिए आउटलुक ट्रैवलर पुरूस्कार-2022 का रजत सम्मान जीता है। 8. हाल ही में अनंग ताल झील (Anang Tal Lake), को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित कर दिया गया है, यह झील किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?  उत्तर:- दिल्ली  दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मेहरौली में कुतुबमीनार के पास स्थित अनंग ताल को हाल ही में राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 9. पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने हाल ही में किस नामक एक पुस्तक का विमोचन किया?  उत्तर. “ए न्यू इंडिया : सेलेक्टेड राइटिंग 2014-19” पूर्व उपराष्ट्रपति, एम वेंकैया नायडू ने “ए न्यू इंडिया: सेलेक्टेड राइटिंग 2014-19” नाम की एक पुस्तके का हाल ही में विमोचन किया, जोकि पूर्व केंद्रीय मंत्री और पद्म विभूषण अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उनके चयनित लेखों का संकलन है। 10. हाल ही में किसे राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन (सीपीए) में कोषाध्यक्ष चुना गया है?  उत्तर :- अनुराग शर्मा श्री अनुराग शर्मा को कोषाध्यक्ष को कनाडा के हैलीफैक्स में हुए 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में चुना गया है। 11. इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित की गई इन्टरनेशनल एक्सपो में किस भारतीय ने वर्ल्ड स्टेम्प चेम्पियनशीप में स्वर्ण पदक जीता? उत्तर :- वीरेन्द्र शर्मा फ़ेडेरेशन ऑफ़ इंटरनेशनल फिलाटेली की तरफ से इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित की गई इन्टरनेशनल एक्सपो में भारत में राजस्थान के उदयपुर निवासी वीरेन्द्र शर्मा ने वर्ल्ड स्टेम्प चेम्पियनशीप में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व में राजस्थान का नाम रोशन किया है। 12. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का आयोजकों किस देश में होगा ?  उत्तर :- हंगरी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का आयोजन हंगरी देश की राजधानी में बुडापेस्ट के 14 स्टेडियम में 19-27 अगस्त 2023 के बिच तक होगा।

August Current Affairs S-6 Read More »

August Current Affairs S5 राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय , आर्थिक करेंट अफेयर्स National, International , Economical Current Affairs

  1. अनंग ताल झील (Anang Tal Lake), जिसे राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया गया है, किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है? उत्तर – नई दिल्ली दक्षिण दिल्ली में अनंग ताल झील को संस्कृति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया गया है। स्मारकों और पुरावशेषों पर राष्ट्रीय मिशन की वेबसाइट के अनुसार, अनंग ताल 1,060 ईस्वी पूर्व का है। 2. ‘भारतीय खनिज और धातु उद्योग पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ कहाँ आयोजित किया गया? उत्तर – नई दिल्ली भारत की प्रमुख खनन कंपनी NMDC ने FICCI के सहयोग से नई दिल्ली में ‘Transition Towards 2030 & Vision 2047’ थीम पर भारतीय खनिज और धातु उद्योग पर एक सम्मेलन का आयोजन किया। आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में, इस सम्मेलन का आयोजन इस्पात मंत्रालय और खान मंत्रालय के सहयोग से किया गया। 3. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डेटा भंडारण मानदंडों के अनुपालन के बाद किस क्रेडिट कार्ड सेवा पर प्रतिबंध हटा दिया है? उत्तर :- अमेरिकन एक्सप्रेस भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉर्प पर प्रतिबंध वापस ले लिया और कंपनी को डेटा भंडारण मानदंडों के संतोषजनक अनुपालन के बाद नए ग्राहकों को शामिल करने की अनुमति दी। RBI ने 2021 में, भुगतान प्रणाली डेटा के भंडारण पर RBI के नियमों का पालन न करने के लिए यूएस-बेस्ड क्रेडिट कार्ड सेवा को अपने कार्ड नेटवर्क पर नए घरेलू ग्राहकों को शामिल करने से प्रतिबंधित कर दिया था। 4. किस देश ने सुरक्षा सहायता में 3 बिलियन अमरीकी डालर के साथ यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस को चिह्नित किया? उत्तर – अमेरिका अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने सुरक्षा सहायता में 3 बिलियन अमरीकी डर के साथ यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस को चिह्नित किया। छह महीने पहले रूस के आक्रमण के बाद से यह देश का सबसे बड़ा सहायता पैकेज है। नए पैकेज में छह अतिरिक्त सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली शामिल होगी। 5. NHAI, IWAI और RVNL ने किस योजना के तहत आधुनिक मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क के विकास के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? उत्तर – भारतमाला परियोजना आधुनिक मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (Multi Modal Logistics Parks – MMLP) के तेजी से विकास के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग लॉजिस्टिक्स प्रबंधन लिमिटेड (NHLML), भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) और रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) द्वारा एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। One liner news 1) पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष : Formation 27 December 1945 मुख्यालय वाशिंगटन, डी.सी. मुख्य अर्थशास्त्री – पियरे ओलिवियर गौरिनचास प्रबंध निदेशक- क्रिस्टालिना जॉर्जीवा 2) 17 वर्षीय हरियाणा पहलवान अंतिम पंघाल बुल्गारिया के सोफिया में अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। 3) केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री दर्शन जरदोश ने नई दिल्ली में सिल्क मार्क एक्सपो का उद्घाटन किया। 4) विविध कृषि व्यवसाय फर्म गोदरेज एग्रोवेट ने एक केंद्रीय योजना के तहत पाम तेल की खेती के विकास और प्रचार के लिए असम, मणिपुर और त्रिपुरा सरकारों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। 5) भारत ने खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी (IOAA) पर 15वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। → तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीतने वाले छात्रों के साथ भारत ने सिंगापुर के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 6) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (आईआईटी- जी) के शोधकर्ताओं गन्ने की पेराई के बाद बचे अवशेष, खोई से ‘ज़ाइलिटोल’ नामक एक सुरक्षित चीनी विकल्प का उत्पादन करने के लिए एक नई अल्ट्रासाउंड सहायता वाली किण्वन विधि विकसित की है। 7) GMR ग्रुप ने हवाई अड्डों के लिए एक ब्लॉकचेन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने (CoE) लॉन्च किया। → यह सेंटर ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पार्टनर्स के साथ मिलकर काम करेगा। 8) भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने तेहरान में एशियाई अंडर -18 चैंपियनशिप में कोरिया को 3-2 से हराकर कांस्य पदक जीता। 9) वरिष्ठ वैज्ञानिक देबासिसा मोहंती को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी ( NII) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। He is currently working as the staff scientist with the institute. → नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी (एनआईआई) इम्यूनोलॉजी में अनुसंधान के लिए जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) के तहत नई दिल्ली में स्थित एक स्वायत्त अनुसंधान संस्थान है। इसकी स्थापना 24 जून 1981 को हुई थी। 10) अमेरिका की इनसाइडर ऑनलाइन पत्रिका के लिए काम करने वाली बांग्लादेश में जन्मी फहमीदा अजीम को पुलित्जर पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है। उन्हें इलस्ट्रेटेड रिपोर्टिंग और कमेंट्री की श्रेणी के तहत सम्मानित किया जाएगा। 11) भारत ने भारतीय नृत्य रूप गरबा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में अंकित करने के लिए नामांकित किया है। 12) भारतीय पैरा शटलर प्रमोद भगत और सुकांत कदम ने पटाया में थाईलैंड पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट के पुरुष युगल फाइनल में इंडोनेशिया के द्वियोको द्वियोको और फ्रेडी सेतियावान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 13) केंद्र सरकार ने पारदर्शिता और सार्वजनिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच के तहत लाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल लॉन्च किया। 14) केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने पुणे, महाराष्ट्र में KPIT-CSIR द्वारा विकसित भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित हाइड्रोजन ईंधन सेल बस का शुभारंभ किया।                                        महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री :- एकनाथ शिंदेराज्यपाल :- भगत सिंह कोश्यारीसंजय गांधी (बोरीवली) राष्ट्रीय उद्यानतडोबा राष्ट्रीय उद्याननवेगांव राष्ट्रीय उद्यानगुगामल राष्ट्रीय उद्यानचंदोली राष्ट्रीय उद्यान

August Current Affairs S5 राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय , आर्थिक करेंट अफेयर्स National, International , Economical Current Affairs Read More »

August Current Affairs 4 राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय , आर्थिक करेंट अफेयर्स National, International , Economical Current Affairs

  1. 2022 में आयोजित ‘SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक’ का आयोजन स्थल कौन सा है? उत्तर – ताशकंद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation – SCO) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक में भाग लिया। इस बैठक में भारत के अलावा चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान समरकंद में राष्ट्राध्यक्षों के आगामी SCO शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। 2. किस नेता को ‘2022 लिबर्टी मेडल’ (Liberty Medal) से सम्मानित किया गया है? उत्तर – वलोडिमिर ज़ेलेंस्की यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) को National Constitution Center द्वारा इस वर्ष के ‘लिबर्टी मेडल’ के लिए नामित किया गया है। उन्हें रूसी अत्याचार के सामने स्वतंत्रता की तापूर्ण रक्षा के लिए चुना गया है। ज़ेलेंस्की मई, 2019 से यूक्रेन के राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर रहे हैं। 3. विश्व जल सप्ताह 2022′ (World Water Week) की थीम क्या है? उत्तर – Seeing the Unseen : The Value of Water स्टॉकहोम इंटरनेशनल वाटर इंस्टीट्यूट (SIWI) हर साल विश्व जल सप्ताह का आयोजन करता है। इस वर्ष यह 23 अगस्त से 1 सितंबर तक मनाया जा रहा है। विश्व जल सप्ताह 2022 की थीम ‘Seeing the Unseen: The Value of Water’ है।  4. फहमीदा अजीम (Fahmida Azim), जिन्हें 2022 के पुलित्जर पुरस्कार (Pulitzer prize) के लिए चुना गया है, किस देश से हैं? उत्तर – बांग्लादेश अमेरिका की इनसाइडर ऑनलाइन पत्रिका के लिए काम करने वाली बांग्लादेश में जन्मी फहमीदा अजीम को 2022 पुलित्जर पुरस्कार (Pulitzer prize) के लिए चुना गया है। वह इनसाइडर के उन चार पत्रकारों में से हैं, जिन्हें उइगरों के चीनी उत्पीड़न पर उनके काम के लिए चुना गया है। 5. हाल में खबरों में रहीं अंतिम पंघाल कौन सा खेल खेलती हैं? उत्तर – कुश्ती अंतिम पंघाल अंडर 20 कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं। सोफिया, बुल्गारिया में हो रही विश्व चैंपियनशिप में 53 किग्रा वर्ग में वह शीर्ष पर रहीं। 6. हाल में किस राज्य में देश की पहली नाइट सफारी का आयोजन किया जाएगा? उत्तर :- उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बड़ा उपहार दिया है। योगी सरकार सिंगापुर की तर्ज पर देश का पहला नाईट सफारी और जैव विविधता पार्क राजधानी लखनऊ में बनाएगी। देश में 13 ओपन डे सफारी हैं, लेकिन एक भी नाईट सफारी नहीं है।  नाईट सफारी में भव्य प्रवेश द्वार, व्याख्या केंद्र, बटरफ्लाई इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया जाएगा। इसके अलावा 75 एकड़ में तेंदुआ सफारी, 60 एकड़ में भालू सफारी और 75 एकड़ में टाइगर सफारी बनाने की योजना है। वन्य जीवों को बाड़े में न रखकर खुले आकाश में केटल ग्रिड में रखे जाएंगे। यह एक ओपन एयर निशाचर चिड़ियाघर होगा, जो केवल रात में खुलेगा। सफारी में रात में जानवरों के लिए चंद्रमा की रोशनी की नकल करते हुए मंद प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। दिन में पर्यटकों के लिए आधुनिक थीम पार्क बनाया जाएगा। प्राणि उद्यान और नाईट सफारी की स्थापना में मौजूदा वनस्पति और जीवों को यथासम्भव प्रभावित न करते हुए, अधिक से अधिक ऐसे खुले क्षेत्र, जो वर्तमान में उपयोग में नहीं हैं, उनका ही प्रयोग किया जाएगा। कुकरैल वन क्षेत्र जहां-जहां बाहरी क्षेत्र और मार्ग से जुड़ा है, वहां चार लेन के मार्गों का निर्माण किया जाएगा, जिससे वहां आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा न हो। राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स  National Current Affairs सीएम नीतीश कुमार के महागठबंधन गठबंधन ने बिहार विधानसभा में विश्वास मत जीता ।  पंजाब: प्रधानमंत्री ने मोहाली में टाटा मेमोरियल सेंटर के होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया । हरियाणा: प्रधानमंत्री ने फरीदाबाद में माता अमृतानंदमयी मठ के 6,000 करोड़ रुपये के अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया । ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को आयुष्मान भारत- PMJAY के तहत समग्र स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी ।  विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रासीलिया में ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो से मुलाकात की ।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उज्बेकिस्तान के ताशकंद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए ।  भारत में 2025 तक होंगे 1.8 लाख किमी. राजमार्ग, 1.2 लाख किमी रेलवे लाइन ।  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी के शोधकर्ताओं की एक टीम ने गन्ने के कचरे से चीनी के विकल्प का उत्पादन करने के लिए नई विधि विकसित की है। गन्ने की पेराई के बाद निकलने वाले बगास से चीनी का विकल्प जाइलिटोल तैयार किया जा सकता है। आर्थिक करेंट अफेयर्स  Economical Current Affairs केंद्र ने ‘भारत’ ब्रांड के तहत ‘वन नेशन वन फर्टिलाइजर’ योजना लागू की। RBI ने मई 2021 में भुगतान डेटा भंडारण नियमों का पालन नहीं करने के लिए अमेरिकन एक्सप्रेस पर लगाये गये प्रतिबंध को हटाया। 2023 की पहली तिमाही में भारतीय जीडीपी 12-13% बढ़ने की उम्मीद: ICRA।  American Express पर लगी पाबंदियों को RBI ने हटाया । अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स International Current Affairs थाईलैंड: पीएम प्रयुथ चान- ओचा को संवैधानिक न्यायालय ने कार्यकाल सीमा विवाद के बीच कार्यालय से निलंबित कर दिया ।  अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने $3 बिलियन के सैन्य पैकेज के साथ यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस को चिह्नित किया ।  जर्मनी में हाइड्रोजन ट्रेन की पहली रेल सेवा शुरू ।

August Current Affairs 4 राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय , आर्थिक करेंट अफेयर्स National, International , Economical Current Affairs Read More »

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा NCF 2005 National Curriculum Framework

NCF 2005 : राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा National Curriculum Framework

    NCF 2005: NCF का full form है National Curriculum Framework (राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा NCF 2005). प्रोफेसर कृष्ण कुमार जो केंद्रीय शिक्षा संस्थान (Central Institute of Education), दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाते थे।  2004 से 2010 तक एनसीईआरटी NCERT के निदेशक के रूप में, उन्होंने राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के प्रारूपण का निरीक्षण किया।  बच्चों को क्या और कैसे पढ़ाया जाए? What and How to Teach Children? NCF 2005 ( राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा ) इन्हीं प्रश्नों पर ध्यान केन्द्रित कराने हेतु एक अति महत्त्वपूर्ण दस्तावेज है कि बच्चो को कैसे पढ़ाया जाए। इसका मुख्य सूत्र है Learning Without Burden (शिक्षा बिना बोझ के) सामाजिक न्याय और समानता के संवैधानिक मूल्यों पर आधारित एक धर्मनिरपेक्ष, समतामूलक और बहुलतावादी समाज के आदर्श से प्रेरणा लेते हुए इस दस्तावेज में शिक्षा के कुछ व्यापक उद्देश्य चिह्नित किए गए हैं। इनमें शामिल हैं, विचार और कर्म की स्वतन्त्रता, दूसरों की भलाई और भावनाओं के प्रति संवेदनशीलता, नई स्थितियों का लचीलेपन और रचनात्मक तरीके से सामना करना, लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में भागीदारी की प्रवृत्ति और आर्थिक प्रक्रियाओं तथा सामाजिक बदलाव में योगदान देने के लिए काम करने की क्षमता। अगर शिक्षा को जीने के लोकतान्त्रिक तरीकों को सुदृढ़ करना है तो उसे स्कूल में जाने वाली पहली पीढ़ी की उपस्थिति का भी ध्यान रखना ही होगा जिसका स्कूल में बने रहना उस संविधान संशोधन के चलते अनिवार्य हो गया है जिसने आरम्भिक शिक्षा को हर बच्चे का मौलिक अधिकार बना दिया है। संविधान के इस संशोधन से हम पर यह जिम्मेदारी आ गई है कि हम सारे बच्चों को जाति, धर्म सम्बन्धी अन्तर, लिंग और असमर्थता सम्बन्धी चुनौतियों से निरपेक्ष रहते हुए स्वास्थ्य, पोषण और समावेशी स्कूली माहौल मुहैया कराएँ जो उनको शिक्षा ग्रहण में मदद पहुँचाएँ तथा उन्हें सशक्त बनाएँ। हमारे शैक्षिक उद्देश्यों और शिक्षा की गुणवत्ता में आज गहरी विकृति आ गई है, इसका प्रमाण यह तथ्य है कि शिक्षा बच्चों और उनके माँ-बाप के लिए तनाव और बोझ का कारण बन गई है ।        राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा का परिप्रेक्ष्य Perspective NCF 2005     इस भाग में NCF राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा का परिचय, पश्चावलोकन, मार्गदर्शक सिद्धान्त, गुणवत्ता के आयाम, शिक्षा का सामाजिक सन्दर्भ तथा शिक्षा का लक्ष्य जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों का समावेश है। इस भाग के महत्त्वपूर्ण तथ्य निम्नलिखित हैं :-    ‘शिक्षा बिना बोझ के’ की सूझ के आधार पर पाठ्यचर्या के बोझ को कम करना ।  पढ़ाई को रटंत प्रणाली से मुक्त रखते हुए स्कूली ज्ञान को बाहरी जीवन से जोड़ा जाना चाहिए।  पाठ्यक्रम का इस प्रकार संवर्द्धन किया जाना जिससे कि बच्चों के चहुँमुखी विकास के अवसर उपलब्ध हो सकें। इस तथ्य को समझना कि शिक्षा के लक्ष्य, समाज में तत्कालीन महत्त्वकांक्षाओं व जरूरतों के साथ शाश्वत मूल्यों तथा समाज के सरोकारों के साथ वृहद् मानवीय आदर्शों को भी प्रतिबिम्बित करते हैं। ऐसे नागरिक वर्ग का निर्माण करना, जो लैंगिक न्याय, मूल्यों, लोकतान्त्रिक व्यवहारों, अनुसूचित जनजातियों और विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों की समस्या की और आवश्यकताओं के प्रति संवेदन शील हो तथा उनमें राजनीतिक एवं आर्थिक प्रक्रियाओं में भाग लेने की क्षमता हो।      सीखना और ज्ञान Learning and Knowledge   इस भाग में सक्रिय विद्यार्थियों की प्राथमिकता, विद्यार्थी को सन्दर्भ में रखना, विकास और सीखना तथा पाठ्यचर्या एवं व्यवहार के लिए निहितार्थ जैसे विषयों का समावेश है। इस भाग के महत्त्वपूर्ण तथ्य निम्नलिखित हैं :-      समाज में मिलने वाली अनौपचारिक शिक्षा, विद्यार्थी में अपना ज्ञान स्वयं सृजित करने की स्वाभाविक क्षमता को विकसित करती है। बाल केन्द्रित शिक्षा का अर्थ है बच्चों के अनुभवों, उनके स्वरों और उनकी सक्रिय सहभागिता को प्राथमिकता देना।  प्राथमिक स्कूल से विश्वविद्यालय तक शारीरिक एवं भावात्मक सुरक्षा प्रत्येक प्रकार से सीखने की आधार शिला है।  बच्चे उसी वातावरण में जल्दी सीखते हैं जिसमें उन्हें लगे कि उन्हें महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।    सभी बच्चों की स्वतन्त्र खेलों, अनौपचारिक व औपचारिक खेलों, योग आदि की गतिविधियों में सहभागिता उनके शारीरिक तथा मनो-सामाजिक विकास के लिए आवश्यक है।  संज्ञान का अर्थ है, कर्म व भाषा के माध्यम से स्वयं और दुनिया को समझना।  आस-पास के वातावरण, प्रकृति, चीजों व लोगों से कार्य व भाषा दोनों के माध्यम से अन्तःक्रिया करना, सीखने की प्रक्रिया का अभिन्न अंग है।    शिक्षक एक उत्प्रेरक है, जो विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति के लिए और ज्ञानार्जन के क्रम में व्याख्या और विश्लेषण करने के लिए प्रोत्साहित करता है।  समावेशी कक्षा के शिक्षक की पाठ योजना और इकाई योजना को इस ओर इंगित करना चाहिए कि वह बच्चों की आवश्यकतानुसार कक्षा में जारी गतिविधि को बदल सके।  विवेचनात्मक शिक्षाशास्त्र, विभिन्न मुद्दों पर उनके राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक तथा नैतिक पहलुओं के सन्दर्भ में आलोचनात्मक चिन्तन का अवसर प्रदान करता है। बच्चों की बुनियादी क्षमताएँ उनके बौद्धिक विकास, मूल्यों और कौशलों के लिए एक वृहत् आधार तैयार करती है।  अवलोकन, अन्वेषण, विश्लेषणात्मक विमर्श तथा ज्ञान की विषय-वस्तु विद्यार्थियों की सहभागिता के प्रमुख क्षेत्र हैं।      पाठ्यचर्या के क्षेत्र, स्कूल की अवस्थाएँ और आकलन Scope of Curriculum, Stages of School and Assesment     इस भाग में भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला शिक्षा, स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा, काम और शिक्षा, आवास और सीखना अध्ययन और आकलन की योजनाएँ तथा आकलन और मूल्यांकन जैसे विषयों का समावेश है।   इस भाग के महत्त्वपूर्ण तथ्य निम्नलिखित हैं :-    बहुभाषिता एक ऐसा संसाधन है जिसकी तुलना सामाजिक तथा राष्ट्रीय स्तर पर किसी अन्य राष्ट्रीय संसाधन से की जा सकती है।  द्विभाषी/बहुभाषी क्षमता संज्ञानात्मक वृद्धि, विस्तृत, चिन्तन, सामाजिक सहिष्णुता और बौद्धिक उपलब्धियों के स्तर को बढ़ाती है।  भाषाई अल्पसंख्यक वर्गों के बच्चों की प्राथमिक स्तर पर शिक्षा व्यवस्था उनकी मातृभाषा में करना उनके संज्ञानात्मक विकास के लिए आवश्यक है।  गणितीय अवधारणाओं को विभिन्न तरीकों से निरूपित करना गणितीय सामर्थ्य को बढ़ाता है।  प्रत्यक्षीकरण तथा निरूपण जैसे कौशलों के विकास में गणित बहुत सहायक सिद्ध होता है।  गणित शिक्षण का मुख्य लक्ष्य तार्किक ढंग से सोचने, अमूर्तनों का निर्माण करने तथा संचालित करने की योग्यता का विकास करने से होना चाहिए। विज्ञान गत्यात्मक और निरन्तर परिवर्द्धित ज्ञान का एक ऐसा भण्डार है जिसमें अनुभव के नवीन क्षेत्रों को शामिल किया जाता है।  विज्ञान की शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जिससे शिक्षार्थी तरीकों एवं प्रक्रियाओं का बोध करने में सक्षम

NCF 2005 : राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा National Curriculum Framework Read More »

August Current Affairs 2022 S2

  1. ‘गरबा’ क्या है, जिसे यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची (UNESCO’s intangible cultural heritage list) में अंकित करने के लिए भारत द्वारा नामित किया गया है?  उत्तर – नृत्य  भारत ने हाल ही में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची (UNESCO’s intangible cultural heritage list) में अंर्कित करने के लिए गरबा नृत्य को नामांकित किया है। यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत प्रतिनिधि में ‘दुर्गा पूजा’ का समावेश पिछले साल किया गया था। 2. भारत ने किस देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा पर एक कार्यकारी समूह की स्थापना की घोषणा की?  उत्तर – ऑस्ट्रेलिया भारत के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष जेसन क्लेयर ने अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा पर एक कार्य समूह की स्थापना की घोषणा की। इस कार्य समूह का उद्देश्य दोनों देशों में नियामक सेटिंग्स की साझा समझ बनाना और संस्थानों की दो-तरफा गतिशीलता के अवसरों को बढ़ावा देना है। 3. भारत की पहली वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्थितिजन्य जागरूकता वेधशाला (commercial space situational awareness observatory) किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश में स्थापित की जाएगी? उत्तर – उत्तराखंड  भारत की पहली वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्थितिजन्य जागरूकता वेधशाला (commercial space situational awareness observatory) उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्टार्ट-अप दिगंतारा (Digantara) द्वारा स्थापित की जाएगी। इस वेधशाला का उद्देश्य पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए 10 सेमी आकार की छोटी वस्तुओं को ट्रैक करना है। यह पहले से मौजूद अंतरिक्ष वस्तुओं को ट्रैक करने और पहचानने की प्रभावशीलता में सुधार करेगी, और इसका उपयोग हाइब्रिड डेटा पूल बनाने के लिए किया जाएगा। 4. भारत ने हाल ही में किस देश में (अगस्त 2022 में) नए भारतीय दूतावास का उद्घाटन किया? उत्तर – पराग्वे भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त रूप से पराग्वे में असुनसियन (Asuncion) में अपने समकक्ष के साथ नए भारतीय दूतावास का उद्घाटन किया। यह किसी भारतीय विदेश मंत्री की पराग्वे गणराज्य की पहली यात्रा है जो दोनों देशों द्वारा राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के पूरा होने पर हुई है।  5. किस राज्य ने सरकार द्वारा संचालित चिकित्सा संस्थानों में दवाओं की ऑनलाइन निगरानी प्रणाली स्थापित करने की घोषणा की है?  उत्तर – केरल  केरल राज्य की सरकार द्वारा संचालित चिकित्सा संस्थानों में दवाओं पर नज़र रखने के लिए एक ऑनलाइन निगरानी प्रणाली शुरू करने की घोषणा की है। इस प्रणाली का उद्देश्य दवाओं की उपलब्धता और वितरण पर नज़र रखना है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की कि अस्पताल के कर्मचारियों को दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए केरल चिकित्सा सेवा निगम (KMSCL) की ऑनलाइन प्रणाली का उपयोग करना चाहिए। 6. हाल ही में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किस देश में किया गया है?  उत्तर :- परागवे  विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दक्षिण अमेरिका की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान पराग्वे में महात्मा गांधी (Mahatma (Gandhi) की एक प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने शहर के मुख्य तट पर महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने के असुनसियन नगर पालिका (Asuncion Municipality) के निर्णय की भी प्रशंसा की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर 22-27 अगस्त तक ब्राजील, पराग्वे और अर्जेंटीना की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इसके साथ ही विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारतीय दूतावास के परिसर का उद्घाटन किया जिसने पराग्वे में जनवरी 2022 में काम करना शुरू किया।   पराग्वे की अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने ऐतिहासिक कासा डे ला इंडिपेंडेंसिया (Casa de la Independencia) का भी दौरा किया, जहां से इस दक्षिण अमेरिकी देश का स्वतंत्रता आंदोलन दो शताब्दी से अधिक पहले शुरू हुआ था। 7. देश की पहली एजुकेशन टाउनशिप किस राज्य में शुरू किया जाएगा? उत्तर :- उत्तर प्रदेश अमेरिका जैसे देशों की तर्ज पर यूपी में एजुकेशन टाउनशिप विकसित की जाएगी। देश में पहली ऐसी टाउनशिप यूपी में खुलेगी। एजुकेशन टाउनशिप का मतलब एक ही जगह पर सभी प्रकार की शिक्षा व कौशल विकास का प्रशिक्षण आसानी से उपलब्ध होना सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ऐसी पांच टाउनशिप विकसित करने का निर्देश दिया है। जल्द ही यह प्रस्ताव धरातल पर आकार लेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस प्रस्ताव का मुख्य सचिव के सामने प्रस्तुतीकरण भी हो चुका है। सीएम ने भी प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। 8. इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी का निदेशक किन्हें नियुक्त किया गया है?  उत्तर:- देबासिसा मोहंती  कार्मिक मंत्रालय ने के आदेश अनुसार, वरिष्ठ वैज्ञानिक देबासिसा मोहंती को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी (एनआईआई) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। बता दें कि मोहंती वर्तमान में संस्थान में स्टाफ साइंटिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। बता दें कि ओडिशा कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी राजेश वर्मा को 18 अगस्त 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद इस रिक्ति की आवश्यकता थी। 9. इंग्लैंड में भारत का नए उच्चायुक्त किन्हें नियुक्त किया गया है? उत्तर :- विक्रम दोराईस्वामी अनुभवी राजनयिक विक्रम दोराईस्वामी को यूनाइटेड किंगडम में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों को देखते हुए इसे एक महत्वपूर्ण नियुक्ति माना जाता है।  विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही विक्रम दोराईस्वामी ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। 10. विश्व गुजराती दिवस कब मनाया जाता है?  उत्तर :- 24 अगस्त विश्व गुजराती भाषा दिवस 2022 हर साल 24 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन गुजरात के महान लेखक ‘वीर नर्मद’ की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। ‘गुजराती दिवस’ इसलिए मनाया जाता है क्योंकि कवि नर्मद को गुजराती भाषा का निर्माता माना जाता था। उन्होंने गुजराती साहित्य को अंतर्राष्ट्रीय बनाया है।

August Current Affairs 2022 S2 Read More »

August Important Current Affairs 2022

  1. किस अधिनियम के तहत, मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) की बैठक के कार्यवृत्त जारी किए जाते हैं?  उत्तर – भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम  भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45ZL के अनुसार, रिज़र्व बैंक मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) की प्रत्येक बैठक के बाद 14वें दिन बैठक की कार्यवाही के कार्यवृत्त (minutes of the proceedings) प्रकाशित करता है। हाल ही में जारी MPC की बैठक के कार्यवृत्त के अनुसार, गवर्नर शक्तिकांत दास ने अन्य सदस्यों के साथ रेपो दर में 50 आधार अंकों की बढ़ोतरी को 5.40% करने का प्रस्ताव रखा।  2. किस कंपनी ने मंकीपॉक्स रोग के परीक्षण के लिए भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित RT-PCR किट विकसित की है?  उत्तर – ट्रांसएशिया बायो मेडिकल्स ट्रांसएशिया बायो मेडिकल्स (Transasia Bio-Medicals) द्वारा मंकी पॉक्स रोग के परीक्षण के लिए भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित RT-PCR किट विकसित की गई है। इस किट का अनावरण हाल ही में केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार अजय कुमार सूद ने किया। WHO के अनुसार, मंकीपॉक्स एक वायरस हैं जो जानवरों से मनुष्यों में फैलता है, जिसमें चेचक के समान लक्षण होते हैं लेकिन चिकित्सकीय रूप से कम गंभीर होते हैं। 3. किस संस्थान ने ‘Privatisation of Public Sector Banks: An Alternate Perspective’ शीर्षक से एक लेख जारी किया? उत्तर – भारतीय रिजर्व बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने बुलेटिन के अगस्त 2022 अंक “Privatisation of Public Sector Banks: An Alternate Perspective” शीर्षक से एक लेख प्रकाशित किया। इस लेख के लेखकों के अनुसार, एक ‘बिग बैंग’ दृष्टिकोण के बजाय, एक क्रमिक दृष्टिकोण जैसा कि सरकार द्वारा घोषित किया गया है, के परिणाम बेहतर होंगे। 4. ‘पिच ब्लैक’ (Pitch Black) हवाई युद्ध अभ्यास का मेजबान कौन सा देश है? उत्तर – ऑस्ट्रेलिया  भारतीय वायु सेना अपने चार सुखोई-30 MKI लड़ाकू जेट और दो C-17 विमानों के साथ ‘पिच ब्लैक’ अभ्यास में शामिल हुई। यह ऑस्ट्रेलिया में 17 देशों का हवाई युद्ध अभ्यास है, जिसकी मेजबानी रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना (RAAF) द्वारा की जा रही है। इस अभ्यास में 17 देशों जैसे ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, जापान, यूएई, अमेरिका, यूके के 100 से अधिक विमान और 2,500 वायु सेना के कर्मी भाग ले रहे हैं।  5. आर्टेमिस III (Artemis III ) किस देश का क्रू मून लैंडिंग मिशन है?  उत्तर – अमेरिका आर्टेमिस ||| मिशन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का क्रू मून लैंडिंग मिशन है। इस मिशन के तहत नासा ने चांद पर पहली महिला और अश्वेत व्यक्ति को भेजने की योजना बनाई है। यह 2025 में लॉन्च के लिए निर्धारित है। नासा ने हाल ही में इस मिशन के लिए 13 संभावित लैंडिंग साइटों की घोषणा की है, जो चंद्र दक्षिणी ध्रुव के निकट हैं। 6. भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस का उद्घाटन किस शहर में किया गया है?  उत्तर – पुणे भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस को KPIT-CSIR द्वारा पुणे में विकसित किया गया है। इसका अनावरण केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया। हाइड्रोजन ईंधन सेल बिजली उत्पन्न करने के लिए हाइड्रोजन और हवा का उपयोग करता है, इस प्रक्रिया में केवल गर्मी और पानी का उत्पादन होता है। FCEV (Fuel Cell Electric Vehicles) सार्वजनिक परिवहन का सबसे पर्यावरण के अनुकूल साधन हैं। 7. 2022 में राष्ट्रीय बीज कांग्रेस (National Seed Congress) का आयोजन स्थल कौन सा है?  उत्तर – ग्वालियर केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 2022 में ग्वालियर में राष्ट्रीय बीज कांग्रेस (National Seed Congress ) का उद्घाटन किया। राज्य कृषि और संबद्ध विज्ञान अकादमी (State Academy of Agricultural and Allied Sciences SAAS) का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर NAAS और क्षेत्रीय स्तर पर SAAS के प्रयासों से कृषि, बागवानी, पशुपालन विज्ञान और संबंधित अनुसंधान और शिक्षा को बढ़ावा देने की गतिविधियों में और तेजी आएगी। 8. 3.5 किलोमीटर लंबी मालगाड़ी का नाम क्या है, जिसका हाल ही में परीक्षण किया गया था?  उत्तर – सुपर वासुकी भारतीय रेलवे ने हाल ही में ‘सुपर वासुकी’ नाम से 3.5 किलोमीटर लंबी मालगाड़ी का परीक्षण किया। यह रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली अब तक की सबसे लंबी और सबसे भारी मालगाड़ी है। इसके पास छत्तीसगढ़ में कोरबा और नागपुर में राजनांदगांव के बीच 27,000 टन से अधिक कोयला ले जाने वाले वैगन हैं। 9. केंद्र सरकार ने ‘जिला सुशासन पोर्टल’ विकसित करने के लिए किस राज्य के साथ सहयोग करने की योजना बनाई है?  उत्तर – अरुणाचल प्रदेश केंद्र सरकार ने ‘जिला सुशासन पोर्टल’ विकसित करने के लिए अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ सहयोग करने की योजना बनाई है। इस पोर्टल का उद्देश्य मासिक आधार पर राज्य के प्रत्येक जिले के प्रदर्शन की निगरानी करना और बेंचमार्किंग प्रदर्शन में मदद करना है। कार्मिक मंत्रालय के तहत प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) ‘जिला सुशासन पोर्टल’ विकसित करेगा। 10. किस राज्य ने राजीव गांधी एडवांस टेक्नोलॉजी सेंटर (R CAT) का उद्घाटन किया है?  उत्तर – राजस्थान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजीव गांधी एडवांस टेक्नोलॉजी सेंटर (R-CAT) का उद्घाटन किया । R-CAT स्नातकों के लिए उन्नत और उभरती सूचना प्रौद्योगिकी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा।

August Important Current Affairs 2022 Read More »

Current Affairs August 2022

         Current Affairs August 2022 1. HEI की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में किस शहर का औसत PM 2.5 स्तर सबसे अधिक है?  उत्तर – नई दिल्ली अमेरिका बेस्ड हेल्थ इफेक्ट्स इंस्टीट्यूट ( HEI) ने ‘Air Quality and Health in Cities’ रिपोर्ट जारी की। यह फाइन पार्टिकुलेट मैटर (PM2.5) और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO2) पर ध्यान केंद्रित करते हुए, दुनिया भर के 7,000 से अधिक शहरों में वायु प्रदूषण और वैश्विक स्वास्थ्य प्रभावों का विश्लेषण प्रदान करती है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 2010 से 2019 तक फाइन पार्टिकल प्रदूषकों (पीएम2.5 ) में सबसे अधिक वृद्धि वाले 20 शहरों में से 18 शहर भारत में है। दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में दिल्ली में फाइन PM 2.5 का उच्चतम औसत स्तर है। 2. किस राज्य ने ‘विद्या रथ- स्कूल ऑन व्हील्स’ (Vidya Rath-School on Wheels) परियोजना लांच की है? उत्तर – असम असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विद्या रथ-स्कूल ऑन व्हील्स (Vidya Rath School on Wheels) परियोजना का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य वंचित बच्चों को 10 महीने के लिए प्रारंभिक शिक्षा तक पहुंच प्रदान करना है। 10 महीने के बाद, बच्चों को शिक्षा की सामान्य प्रणाली में एकीकृत किया जाएगा। इस परियोजना के तहत छात्रों को मुफ्त मध्याह्न भोजन, वर्दी और पाठ्यपुस्तकें दी जाएंगी। 3. किस सीमा तक कृषि ऋण के लिए 1.5 प्रतिशत प्रतिवर्ष की ब्याज सहायता (interest subvention) स्वीकृत की गई है?  उत्तर – 3 लाख रुपये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 3 लाख रुपये तक के अल्पकालिक कृषि ऋण पर 1.5 प्रतिशत प्रतिवर्ष की ब्याज सहायता (interest subvention) को मंजूरी दी । कृषि क्षेत्र में पर्याप्त ऋण प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए इसे मंजूरी दी गई है। 4. ‘राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन 2022’ (National Security Strategies Conference) का आयोजन स्थल कौन सा है?  उत्तर – नई दिल्ली गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन 2022 (National Security Strategies Conference) का उद्घाटन किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली का भी उद्घाटन किया, जो केंद्रीकृत फिंगर प्रिंट डेटाबेस की मदद से मामलों के त्वरित और आसान निपटान में मदद करेगी।  5. कितने शहरों ने हाल ही में खुद को (अगस्त 2022 तक) ‘सफाई मित्र सुरक्षित शहर’ घोषित किया है?  उत्तर – 500 आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने घोषणा की कि भारत भर के 500 शहरों ने खुद को ‘सफाई मित्र सुरक्षित शहर’ घोषित किया है। इन शहरों ने मंत्रालय द्वारा निर्धारित पर्याप्त संस्थागत क्षमता, जनशक्ति और उपकरण मानदंड हासिल किए और स्वच्छता कार्यकर्ताओं के लिए सुरक्षित काम करने की स्थिति प्रदान की। स्वच्छ भारत मिशन-शहरी सतत स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ावा देता है। 6. विश्व मानवतावादी(World  Humanitarian Day) कब  मनाया जाता है?  उत्तर :- 19 August विश्व मानवतावादी दिवस (World Humanitarian Day) हर साल 19 अगस्त को दुनिया भर में मानवीय सेवा में अपनी जान जोखिम में डालने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। दुनिया भर में मानवीय कार्यों को प्रेरित करने वाली भावना का जश्न मनाने का अवसर प्रदान करना  मानवीय सेवा में अपनी जान जोखिम में डालने वाले लोगों के लिए श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।  दुनिया भर में संकट से प्रभावित लोगों का समर्थन. 7. भारत का पहला ‘कार्यात्मक रूप (functionally literate) जिला कौन बना है?  उतर:- मंडला (Mandla) मध्य प्रदेश का आदिवासी बहुल मंडला (Mandla) जिला भारत का पहला “कार्यात्मक रूप से साक्षर” (functionally literate) जिला बन गया है। 2011 के सर्वेक्षण के दौरान, मंडला जिले में साक्षरता दर 68% थी। 2020 की एक अन्य रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि, इस जिले में 2.25 लाख से अधिक लोग साक्षर नहीं थे, उनमें से अधिकांश वन क्षेत्रों के आदिवासी थे। कार्यात्मक साक्षरता (Functional Literacy):-    कार्यात्मक साक्षरता में पढ़ने और लिखने के कौशल शामिल हैं जो दैनिक जीवन और रोजगार कार्यों के प्रबंधन के लिए आवश्यक हैं। ऐसे कार्यों के लिए बुनियादी स्तर से परे पढ़ने के कौशल की आवश्यकता होती है। एक व्यक्ति को तब कार्यात्मक रूप से साक्षर कहा जाता है जब वह अपना नाम लिखने, गिनने और हिंदी में या प्रमुख भाषा के अलावा अन्य भाषा में पढ़ने और लिखने में सक्षम होता है। 8. वोस्तोक -2022 सैन्य अभ्यास (Vostok-2022 Military Exercise) कब से कब तक आयोजित किया जाएगा?  उत्तर- 30 August से 5 September  वोस्तोक 2022 रणनीतिक कमान और स्टाफ अभ्यास 30 अगस्त से 5 सितंबर, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। यह वैलेरी गेरासिमोव के निर्देशन में पूर्वी सैन्य जिले में 13 प्रशिक्षण सुविधाओं में आयोजित किया जाएगा।  वोस्तोक 2022 में चीनी सैन्य भागीदारी किसी भी तरह से मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थिति से जुड़ी नहीं है। हालांकि, इसकी भागीदारी का मुख्य उद्देश्य अन्य भाग लेने वाले देशों की सेनाओं के साथ व्यावहारिक और सौहार्दपूर्ण संबंध को मजबूत करना, विभिन्न सुरक्षा खतरों के खिलाफ अपनी क्षमता को बढ़ावा देना और रणनीतिक समन्वय के लिए अपने बार को ऊपर उठाना है।  भाग लेने वाले सैनिक पूर्वी क्षेत्र में सैन्य सुरक्षा बनाए रखने का पूर्वाभ्यास करेंगे। भारत, ताजिकिस्तान, मंगोलिया और बेलारूस की सेनाएं भी इस अभ्यास में भाग लेंगी।  9. नमस्ते योजना (NAMASTE Scheme) किस मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है?  उत्तर :- सामाजिक न्याय मंत्रालय और आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय नमस्ते योजना सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय और आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई थी। यह एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। यह योजना स्वच्छता बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संचालन में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता को पहचानने के लिए एक सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र बनाकर पूरे शहरी भारत में सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा और सम्मान प्रदान करना चाहती है। योजना के मुख्य उद्देश्य :- भारत भर में स्वच्छता कार्यों में शून्य मृत्यु प्राप्त करना > यह सुनिश्चित करना कि कुशल श्रमिकों द्वारा स्वच्छता कार्य किया जा रहा है  यह सुनिश्चित करना कि सफाई कर्मचारी मानव मल के सीधे संपर्क में  न आएं यह सुनिश्चित करना कि सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता उद्य चलाने    का अधिकार प्राप्त हो सभी सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई कर्मचारियों (SSWs) के लिए    वैकल्पिक आजीविका तक पहुंच प्रदान करना. 10. हाल ही में कितने शहरो को

Current Affairs August 2022 Read More »