CTET SUCCESS

Previous year question ctet 2013

                   भाग I बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र



निर्देश (प्र. सं. 1-30) सही/सबसे उपयुक्त विकल्प चुनकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।


1. निम्नलिखित में से कौन-सी बहुबुद्धि सिद्धान्त की आलोचना है?


(a) बहुबुद्धि केवल ‘प्रतिभाएँ’ हैं, जो पूर्ण रूप से बुद्धि में विद्यमान रहती हैं 

(b) बहुबुद्धि शिक्षार्थियों को अपने रुझान को खोजने में मदद उपलब्ध कराती है।

(c) यह व्यावहारिक बुद्धि पर आवश्यकता से अधिक बल देती है।

(d) यह आनुभविक साक्ष्यों को बिल्कुल भी समर्थन नहीं दे सकता  



2. निम्नलिखित में से कौन-से युग्म के सही होने की सम्भावना सबसे कम है?


(a) बच्चे भाषा के बारे में निश्चित- चॉम्स्की ज्ञान के साथ प्रवेश करते हैं। 

(b) भाषा और विचार प्रारम्भ में दो – वाइगोत्स्की भिन्न गतिविधियाँ हैं।

(c) भाषा विचार पर आधारित है – पियाजे

(d) भाषा वातावरण में एक बी.एफ. स्किनर उद्दीपक है।



3. सामाजिक भूमिकाओं के कारण न कि जीव वैज्ञानिक सम्पत्ति के कारण सौंपी गई विशिष्टताएँ ‘कहलाती हैं।


(a) जेंडर भूमिका अभिवृत्ति

(b) जेंडर भूमिका दबाव

(c) जेंडर भूमिका रूढ़िबद्धता

(d) जेंडर भूमिका नैदानिकी 



4. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिगम को अधिकतम करने के लिए सर्वाधिक उचित हैं?


(a) शिक्षिका को अपनी संज्ञानात्मक शैली के साथ-साथ अपने शिक्षार्थियों की संज्ञानात्मक शैली की पहचान करनी चाहिए

 (b) शिक्षार्थियों में वैयक्तिक भिन्नता को सहज बनाने के लिए समान शिक्षार्थियों के जोड़ बनाए जा सकते हैं 

(c) अधिकतम परिणाम लाने के लिए शिक्षक केवल एक अधिगम शैली पर ध्यान केन्द्रित करता है। 

(d) समान सांस्कृतिक पृष्ठभूमि वाले शिक्षार्थियों को एक कक्षा में रखना चाहिए ताकि मत वैभिन्य से बचा जा सके



5. …………..’के अतिरिक्त निम्नलिखित सभी सीखने के रूप में आकलन को बढ़ावा देते हैं। 


(a) शिक्षार्थियों को आन्तरिक पृष्ठपोषण लेने के लिए कहना

(b) अवसर लेने हेतु शिक्षार्थियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना

(c) पढ़ाए गए विषय पर मनन करने के लिए शिक्षार्थियों को कहना

(d) जितनी सम्भावना हो शिक्षार्थियों का लगातार परीक्षण लेना



6. जब एक बावर्ची खाना पकाते समय खाने को चखता है तो वह ” के समान है।


(a) सीखने का आकलन

(b) सीखने के लिए आकलन 

(c) सीखने के रूप में आकलन

(d) आकलन और सीखना



7. अन्तरपरक अनुदेशन है।


(a) शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समूहीकरण के विविध रूपों का प्रयोग करना

(b) कक्षा में प्रत्येक शिक्षार्थी के लिए कुछ अलग करना

(c) अव्यवस्थित अथवा स्वच्छन्द शिक्षार्थी गतिविधियाँ

(d) ऐसे समूहों का प्रयोग जो कभी नहीं बदलते



8. सांस्कृतिक तथा भाषिक रूप से वैविध्यपूर्ण कक्षा में यह निश्चित करने से पहले कि शिक्षार्थी विशिष्ट शिक्षा वर्ग में आता है या नहीं, एक शिक्षक को करना चाहिए


(a) माता-पिता को इसमें सम्मिलित नहीं करना चाहिए क्योंकि उनके पास अपना कार्य होता है।

(b) अक्षमता स्थापित करने से पहले शिक्षार्थी की मातृभाषा का      मूल्यांकन करना चाहिए

(c) पारंगत मनोविज्ञानियों का उपयोग 

(d) वातावरणीय कारकों को अप्रभावी बनाने के लिए बच्चे को अलग कर देना चाहिए



9. निम्नलिखित में से ………..  के अतिरिक्त सभी के कारण अधिगम अक्षमता उत्पन्न हो सकती है।


(a) शिक्षक की शिक्षण-शैली  

(b) जन्म से पहले माँ द्वारा मदिरा सेवन

(c) मन्दबुद्धिता

(d) शैशवकाल के समय दिमागी बुखार



10. एक समावेशी विद्यालय के अतिरिक्त निम्नलिखित सभी प्रश्नों पर मनन करता है। 


(a) क्या हम यह विश्वास करते हैं कि सभी शिक्षार्थी सीख सकते हैं?

(b) क्या हम अधिगमयोग्य परिवेश की योजना बनाने और उसे प्रदान करने के लिए समूह में कार्य करते हैं?

(c) क्या हम विशेष बालक को बेहतर देखभाल उपलब्ध कराने के लिए उचित तरीके से उन्हें सामान्य से अलग करते हैं?

(d) क्या हम शिक्षार्थियों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए युक्तियाँ अपनाते हैं?



11. प्रतिभाशाली शिक्षार्थी ……….. हैं।


(a) अभिसारी चिंतक

(b) अपसारी चिंतक

(c) बहिर्मुखी

(d) बहुत परिश्रमी




12. दिए गए वाक्य को पूरा करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सर्वाधिक उचित विकल्प होगा? जब बच्चे उन गतिविधियों में शामिल होते हैं जो ………….होती हैं, तब वे जल्दी करते हैं। 


(a) कक्षा-कक्ष में उपयोगी; विस्मरण

(b) केवल उनके कक्षा-कार्य से सम्बन्धित; प्रत्यास्मरण

(c) सांस्कृतिक रूप से निष्पक्षीय; स्मरण

(c) वास्तविक जीवन में उपयोगी ; सीखा




13. सी.बी.एस.ई. शिक्षार्थियों के लिए व्यक्तिगत गतिविधियों के स्थान पर सामूहिक गतिविधियों की संस्तुति करती है। ऐसा करने के पीछे विचार हो सकता है।


(a) व्यक्तिगत प्रतिस्पर्द्धा के प्रति नकारात्मक संवेगात्मक प्रतिक्रियाओं से उबारना जो सम्पूर्ण अधिगम पर सामान्यीकृत हो सकती हैं

(b) प्रत्येक शिक्षार्थी के स्थान पर समूह में अवलोकन द्वारा शिक्षक के कार्य को सरल बनाने के लिए 

(c) विद्यालयों के पास उपलब्ध समय को प्रासंगिक बनाना जबकि उनमें से अधिकांश के पास व्यक्तिगत गतिविधियों के लिए पर्याप्त समय नहीं होता

(d) गतिविधि की ढाँचागत लागत को कम करना




14. ‘बच्चे फिल्मों में दिखाए गए हिंसात्मक व्यवहार को सीख सकते हैं।’ यह निष्कर्ष निम्नलिखित में से किस मनोवैज्ञानिक द्वारा किए गए कार्य पर आधारित हो सकता है?


(a) एडवर्ड एल. थॉर्नडाइक 

(b) जे.बी. वाटसन

(c) एल्बर्ट बैण्ड्यूरा 

(d) जीन पियाजे




15. शिक्षार्थी फैशन शो को देखकर मॉडल्स का अनुकरण करने की कोशिश करते हैं। इस प्रकार के अनुकरण को कहा जा सकता है।


(a) प्राथमिक अनुकरण

(b) गौण अनुकरण

(c) सामाजिक अधिगम

(d) सामान्यीकरण




16. यदि शिक्षार्थी पाठ के दौरान लगातार गलतियाँ करते हैं, तो शिक्षक को


(a) अनुदेशन, कार्य, समय-सारणी अथवा बैठने की व्यवस्था में परिवर्तन करना चाहिए

(b) पाठ को कुछ समय के लिए छोड़ देना चाहिए और कुछ समय के बाद वापस जाना चाहिए

(c) गलतियाँ करने वाले शिक्षार्थियों की पहचान करनी चाहिए और उनके बारे में प्राचार्य से बात करनी चाहिए ) 

(d) गलतियाँ करने वाले शिक्षार्थियों को कक्षा-कक्ष से बाहर खड़ा कर देना चाहिए




17. के अतिरिक्त निम्नलिखित कुछ तकनीकें हैं, जो परीक्षा के कारण होने वाली चिन्ता को दूर करती हैं। 


(a) प्रश्न-पत्र की संरचना (पैटर्न) से परिचित कराना

(b) परिणाम के बारे में बहुत अधिक सोचना

(c) समर्थन प्राप्त करना

(d) विशिष्टताओं पर बल देना




18. ब्लूम की टैक्सोनॉमी ………… की पदानुक्रमिक व्यवस्था है।


(a) उपलब्धि लक्ष्यों

(b) पाठ्यचर्या सम्बन्धी घोषणाओं

(c) पठन कौशल

(d) संज्ञानात्मक उद्देश्यों




19. अ, ब, स तीन शिक्षार्थी हैं, जो अंग्रेजी पढ़ते हैं। ‘अ’ को यह विषय रोचक लगता है और वह सोचता है कि यह उसके भविष्य में सहायक होगा। ‘ब’ अंग्रेजी इसलिए पढ़ती है, क्योंकि वह कक्षा में पहला स्थान प्राप्त करना चाहती है। ‘स’ अंग्रेजी विषय इसलिए पढ़ता है, क्योंकि उसका प्राथमिक सरोकार उत्तीर्ण होने वाले ग्रेड्स प्राप्त करना है। अ, ब और स के उद्देश्य क्रमशः


(a) निपुणता, निष्पादन, निष्पादन-उपेक्षा

(b) निष्पादन, निष्पादन-उपेक्षा, निपुणता

(c) निष्पादन-उपेक्षा, निपुणता, निष्पादन 

(d) निपुणता, निष्पादन- उपेक्षा, निष्पादन




20. हालांकि यह स्पष्ट रूप से उनकी सुरक्षा आवश्यकताओं के उल्लंघन में था, कैप्टन विक्रम बतरा अपने देश को बचाने के दौरान कारगिल युद्ध में मारे गए। सम्भवतः उन्हें ……… था/थी। 


(a) नवीन अनुभव की प्राप्ति की इच्छा

(b) आत्म-सिद्धि की प्राप्ति

(c) अपने अपनत्व सम्बन्धी आवश्यकताओं की उपेक्षा 

(c) अपने परिवार के नाम की ख्याति-प्राप्ति




21. प्रतिक्रिया का विलोप होना निम्नलिखित में से किसके बाद अधिक कठिन है?


(a) आंशिक पुनर्बलन 

(b) निरन्तर पुनर्बलन

(c) दण्ड

(d) मौखिक भर्त्सना




22. ……………के द्वारा निपुणता अभिविन्यास को प्रोत्साहित किया जा सकता है।


(a) शिक्षार्थियों के व्यक्तिगत प्रयासों पर ध्यान केन्द्रित करने

(b) शिक्षार्थियों की सफलता की परस्पर तुलना करने 

(c) गृहकार्य के रूप में बहुत अधिक अभ्यास सामग्री देकर

(d) अनपेक्षित परीक्षा लेकर




23. निम्न में से किसका मिलान उचित है? 


(a) शारीरिक विकास – वातावरण

(b) संज्ञानात्मक विकास – परिपक्वता

(c) सामाजिक विकास – वातावरण

(d) संवेगात्मक विकास – परिपक्वता




24. ………..के अतिरिक्त निम्नलिखित सभी तथ्य संकेत करते हैं। कि बच्चा कक्षा में संवेगात्मक और सामाजिक रूप से समायोजित है।


(a) हमउम्र साथियो के साथ मधुर सम्बन्धों का विकास 

(b) चुनौतीपूर्ण कार्यों पर ध्यान केन्द्रित करना और उन्हें दृढ़तापूर्वक करते रहना

(c) क्रोध तथा हर्ष दोनों को प्रभावी रूप से प्रबन्धित करना

(d) हमउम्र साथियो के साथ प्रतियोगिता पर दृढ़तापूर्वक ध्यान केन्द्रित करना




25. निम्न में से कौन-सा कथन बच्चे के विकास में परिवेश की भूमिका का समर्थन करता है?


(a) कुछ शिक्षार्थी सूचनाओं का जल्दी प्रक्रमण करते हैं। जबकि उसी कक्षा के अन्य विद्यार्थी ऐसा नहीं कर पाते 

(b) पिछली कुछ दशकों में बुद्धि-लब्धांक परीक्षा में शिक्षार्थियों के औसत प्रदर्शन में लगातार वृद्धि हुई है

(c) एकसमान जुड़वाँ बच्चे जिनका लालन-पालन भिन्न घरों में हुआ है, उनकी बुद्धि-लब्धि 0.75 के समान उच्च है 

(d) शारीरिक रूप से स्वस्थ बच्चे अकसर नैतिक रूप से अच्छे पाए जाते हैं




26. समाजीकरण में सम्मिलित हैं-सांस्कृतिक संचरण और


(a) विद्रोहियों को निरुत्साहित करना 

(b) वैयक्तिक व्यक्तित्व विकास

(c) बच्चों को लेबलों में समायोजित करना

(d) संवेगात्मक समर्थन उपलब्ध कराना 




27. एक शिक्षिका दो एकसमान गिलासों को प्रदर्शित करती है, जो जूस की समान मात्रा से भरे हुए हैं। वह उन्हें दो भिन्न गिलासों में खाली करती है जिनमें से एक लम्बा है और दूसरा चौड़ा है। वह बच्चों को उस गिलास की पहचान करने के लिए कहती है जिसमें जूस ज्यादा है। बच्चे प्रत्युत्तर देते हैं कि लम्बे गिलास में जूस ज्यादा है। शिक्षिका के बच्चों को …. की कठिनाई है।


(1) समायोजन

(2) अहम्केन्द्रिता

(3) विकेन्द्रीकरण

(4) पलटावी




28. करनैल सिंह कानूनी कार्यवाही तथा खर्चे के बावजूद आयकर नहीं देते। वे सोचते हैं कि वे एक भ्रष्ट सरकार को समर्थन नहीं दे सकते जो अनावश्यक बाँधों के निर्माण पर लाखों रुपये खर्च करती है। वे सम्भवतः कोहलबर्ग के नैतिक विकास की किस अवस्था में हैं?


(a) परम्परागत

(b) पश्च-परम्परागत

(c) पूर्व-परम्परागत

(d) परा-परम्परागत




29. जो बुद्धि सिद्धान्त, बुद्धि में सम्मिलित मानसिक प्रक्रियाओं (जैसे परा-घटक) और बुद्धि द्वारा लिए जा सकने वाले विविध रूपों (जैसे सृजनात्मक बुद्धि) को शामिल करता है, वह है


(a) स्पीयरमैन का ‘जी’ कारक

(b) स्टर्नबर्ग का बुद्धिमत्ता का त्रितन्त्र सिद्धान्त

(c) बुद्धि का सावेंट सिद्धान्त

(d) थर्स्टन की प्राथमिक मानसिक योग्यताएँ।





Answer :- 1-a ; 2-d ; 3-c ; 4-a ; 5-d ; 6-b ; 7-a ; 8-b

                   9-a ; 10-c ; 11-b ; 12-d ; 13-a ; 14-c ; 15-c 

                   16-a ; 17-b ; 18-d ; 19-a ; 20-b ; 21-a ; 

                   22-a ; 23-c :; 24-d

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *