1. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार हाल ही में कौन सा भारतीय व्यवसायी दुनिया का तीसरा सबसे अमीर व्यक्ति बन गया है?
उत्तर :- गौतम अडानी
भारतीय बिजनेस टाइकून गौतम अडानी हाल ही में दुनिया के तीसरे सबसे व्यक्ति बने। वह दुनिया के 10 सबसे धनी लोगों में शामिल एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने इस साल अपनी कुल संपत्ति में वृद्धि दर्ज की है। 137.4 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अदानी ने इस साल 60.9 अरब डॉलर की बढ़त हासिल की है, जो शीर्ष 500 की सूची में शामिल किसी भी अन्य अरबपति से ज्यादा है। भारत में शीर्ष 500 की सूची में 18 अरबपति हैं जबकि शीर्ष 500 अरबपतियों की कुल संपत्ति में इस साल 14% की गिरावट आई है।
2. किस संस्था / परिषद ने ‘Competitiveness Roadmap for India@100’ रिपोर्ट जारी की?
उत्तर :- आर्थिक सलाहकार परिषद
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने ‘Competitiveness Roadmap for India@100’ जारी किया। यह दस्तावेज़ शताब्दी वर्ष की ओर भारत के लिए एक रोडमैप है और 2047 तक भारत को उच्च आय वाला देश बनने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
3. किस भारतीय राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- राजस्थान
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में एक महीने तक चलने वाले राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का उद्घाटन किया। ग्राम ओलंपिक में पूरे राजस्थान के 44,000 गांवों और 30 लाख लोगों की भागीदारी देखने की उम्मीद है। 30 लाख प्रतिभागियों में से 9 लाख महिलाएं हैं। इन खेलों में वॉलीबॉल, हॉकी, टेनिस बॉल क्रिकेट और खो-खो शामिल हैं।
4. किस शहर ने ‘जैव विविधता को बचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सत्र’ की मेजबानी की?
उत्तर :- न्यू यॉर्क
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ‘जैव विविधता को बचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सत्र’ का आयोजन किया गया।
5. किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश को 100 साल के अंतराल के बाद दूसरा रेलवे स्टेशन मिला है?
उत्तर :- नागालैंड
100 साल के अंतराल के बाद नागालैंड को दूसरा रेलवे स्टेशन मिला है। शोखुवी रेलवे स्टेशन (Shokhuvi Railway Station) से डोनी पोलो एक्सप्रेस को राज्य के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन प्रतिदिन असम के गुवाहाटी और अरुणाचल प्रदेश के नाहरलागुन के बीच चलेगी। पहला रेलवे स्टेशन दीमापुर रेलवे स्टेशन पर 1903 में स्थापित किया गया था।
6. मलेशिया में स्वतंत्रता दिवस किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर :- 31 अगस्त
मलेशिया में आधिकारिक स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक वर्ष 31 अगस्त को मनाया जाता है.
7. प्रमुख पर्यटन स्थलों पर गवरी नृत्य का आयोजन सितंबर से होगा, यह नृत्य की राज्य में होता है?
उत्तर :- राजस्थान के उदयपुर
राजस्थान राज्य के उदयपुर में माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा शहर के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मेवाड़ का प्रमुख पारम्परिक जनजातीय नृत्य नाटिका “गवरी” का आयोजन के लिए 5 सितंबर तक आवेदन मांगे गये हैं।
8. हाल ही में कौन स्टार स्टडेड इवेंट में मिस दिवा यूनिवर्स 2022 बनी?
उत्तर :- दिविता राय
स्टार-स्टडेड इवेंट में कर्नाटक की दिविता राय 28 अगस्त को एक मिस दिवा यूनिवर्स 2022 बनीं। मिस यूनिवर्स 2021 बनी हरनाज संधू ने दिविता को वे अपने उत्तराधिकारी के रूप में ताज पहनाया।
9. वज्र प्रहार 2022 भारत और किस देश के बिच एक संयुक्त अभ्यास है जो हाल ही में हिमाचल प्रदेश के बकलोह में संपन्न हुआ?
उत्तर :- अमेरिका
भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल अभ्यास वज्र प्रहार 2022 का 13वां संस्करण भारत के हिमाचल प्रदेश के बकलोह में हाल ही में संपन्न हुआ।
10 बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2022 में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता?
उत्तर :- विक्टर एक्सेलसन
मार्क के विक्टर एक्सेलसन ने फाइनल में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2022 में पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया, उन्होंने थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न को 21-5, 21-16 से कराकर ये जीत हासिल की।
11. किस देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बहु-प्रवेश पर्यटक वीजा अवधि को पांच साल तक बढ़ा दिया है?
उत्तर :- श्रीलंका
श्रीलंका के पर्यटन मंत्री हारिन फर्नांडो ने हाल ही में देश में पर्यटन में तेजी लाने के लिए बहु-प्रवेश पर्यटक वीजा अवधि को 5 वर्ष तक बढ़ा दिया है।
12. किस राजनीती पार्टी के 64 नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पार्टी से हाल ही में त्यागपत्र दे दिया है?
उत्तर :- कांग्रेस
कांग्रेस के 64 नेताओं ने हाल ही में पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है जोकि पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के समर्थन में आये है इसमें जम्मू कश्मीर में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारा चंद भी शामिल है।
13. हरियाणा में किस राजनीती पार्टी ने एक बूथ एक सखी’ मुहीम का आगाज करने का फैसला लिया?
उत्तर :- जननायक जनता पार्टी (जजपा)
हरियाणा में पंचायती चुनावों के मद्देनजर जननायक जनता पार्टी (जजपा) हाल ही में ‘एक बूथ एक सखी’ मुहिम का आगाज करने सहित कई अहम फैसले लिए गए।
14. हाल ही में किसने विकास यात्रा के लिए नए मार्गदर्शक सिद्धांतों का निर्धारण करने के लिए प्रतिस्पर्धात्मकता रोडमैप किया जारी किया?
उत्तर :- ईएसी-पीएम उत्तर
देश की विकास यात्रा के लिए नए मार्गदर्शक सिद्धांतों का निर्धारण करने तथा भारत के विकास के लिए लक्षित लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद ने हाल ही में प्रतिस्पर्धात्मकता रोडमैप किया जारी किया.
